रविवार को करें सूर्यदेव के ये आसान उपाय, नौकरी में प्रमोशन से लेकर दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली
अगर आपका जीवन परेशानियों से घिर गया है तो रविवार के दिन इन आसान उपायों को जरूर करें। सूर्य देव की कृपा से आपके जीवन की समस्त समस्याओं का समाधान निकल जाएगा।

रविवार का दिन ग्रहों के राजा भगवान सूर्य देव को समर्पित है। सूर्य देव को सफलता, आरोग्य, मान-सम्मान और करियर का कारक माना गया है। रविवार के दिन भगवान भास्कर की आराधना करने से जीवन में तरक्की और समृद्धि मिलती है। इसके साथ ही निरोगी काया का भी आशीर्वाद मिलता है। सूर्य देव से जुड़े उपायों को करने के लिए भी रविवार का दिन बहुत ही उत्तम माना जाता है। यदि आपके जीवन में नौकरी, प्रमोशन, दांपत्य जीवन या स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या चल रही है तो रविवार के दिन इन विशेष उपायों को जरूर करें।
- अगर आप अपने कार्यों की सफलता को बनाये रखना चाहते हैं तो इसके लिए रविवार के दिन आपको सुबह उठकर सबसे पहले स्नान आदि से निवृत्त होना चाहिए। उसके बाद नीम के पेड़ के पास जाकर प्रणाम करना चाहिए, साथ ही उसकी जड़ में जल चढ़ाना चाहिए।
- अगर आपके दांपत्य जीवन से खुशियां कहीं गुम हो गई हैं तो उन खुशियों को जीवन में फिर से वापस लाने के लिए रविवार के दिन रात को सोते समय दो कपूर की टिकिया और थोड़ी-सी रोली लेकर अपने सिरहाने के पास रख लें। अगले दिन सुबह उठकर कपूर की टिकिया को घर के बाहर जला दें और रोली को एक पानी भरे गिलास या लोटे में डालकर सूर्य भगवान को अर्पित कर दें।
- अगर आप समाज में अपना मान-सम्मान बढ़ाना चाहते हैं तो रविवार के दिन शिलाजीत सामने रखकर चौबीस बार गायत्री मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- ॐ भूर्भुव स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥ इस प्रकार गायत्री मंत्र का जाप करने के बाद शिलाजीत को लेकर 42 दिनों में थोड़ा-थोड़ा करके उसका सेवन करें।
- जो लोग अपने पिता से आर्थिक सहयोग पाना चाहते हैं, उन्हें रविवार के दिन सूर्य देव के इस तंत्रोक्त मंत्र का 11 बार जाप करें। मंत्र इस प्रकार है -'ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:।'
मंत्र जाप के बाद अपने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए।
- जो लोग नौकरी में हैं और अपना मनपसंद जगह पर ट्रांसफर करवाना चाहते हैं, वो रविवार के दिन सूर्य देव को बाजरे के दाने मिला हुआ जल अर्पित करने के साथ ही उनके इस मंत्र का 11 बार जाप भी करें। मंत्र है - 'ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:'।
- अगर आप करियर में अच्छी पॉजिशन पाना चाहते हैं तो रविवार के दिन अपने पिता को एक मुट्ठी चावल भेंट करने के साथ ही सूर्य देव के इस मंत्र का 21 बार जाप करें। मंत्र इस प्रकार है
'ऊँ घृणिः सूर्याय नमः।'
- अगर आप बेहतर स्वास्थ्य के साथ ही लंबी आयु भी पाना चाहते हैं तो रविवार के दिन आपको सूर्य देव के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। सूर्य देव का मंत्र इस प्रकार है- ऊँ घृणिः सूर्याय नमः।
- अगर कुछ दिनों से पिता के साथ आपके संबंधों में कड़वाहट बनी हुई है तो रविवार के दिन आपको सूर्य देव के इस मंत्र का 51 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम:।
- अगर आप अपने आस-पास पॉजिटिव ऊर्जा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो रविवार के दिन आपको सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए और जल अर्पित करते समय सूर्य देव के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं।
- अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में विश्वास कायम करना चाहते हैं तो रविवार के दिन आपको मंदिर में गुड़ से बनी कोई चीज दान करनी चाहिए। अगर आप गुड़ से बनी किसी चीज का दान न कर पायें, तो केवल गुड़ का दान करें।
- अगर आप किसी भी तरह की आंख संबंधी परेशानी से बचे रहना चाहते हैं तो रविवार आप स्नान आदि के बाद आपको सूर्य देव को प्रणाम करके आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करना चाहिए।
- अगर जॉब में आपका प्रमोशन कई दिनों से रुका हुआ है तो रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करें और उनके इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है-'ऊँ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं।'
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: