1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Samantha Ruth Prabhu Marriage: 'भूत शुद्धि विवाह' क्या होता है? सामंथा प्रभु ने इसी परंपरा से की शादी

Samantha Ruth Prabhu Marriage: 'भूत शुद्धि विवाह' क्या होता है? सामंथा प्रभु ने इसी परंपरा से की शादी

अभिनेत्री सामंथा प्रभु, फिल्म निर्माता राज निदिमोरू के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। अभिनेत्री ने राज के साथ भूत शुद्धि परंपरा के माध्यम से विवाह किया है। तो आइए जानते हैं कि भूत शुद्धि विवाह क्या होता है।

Samantha Ruth Prabhu Marriage, Samantha and Raj- India TV Hindi
Image Source : SAMANTHARUTHPRABHUOFFL/INSTAGRAM सामांथा रुथ प्रभु और राज

Samantha Ruth Prabhu Marriage: अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और फिल्म निर्माता राज निदिमोरू सोमवार सुबह कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में लिंग भैरवी देवी के समक्ष पवित्र 'भूत शुद्धि विवाह' के माध्यम से परिणय सूत्र में बंध गए। इस निजी समारोह में केवल करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए। यह विवाह प्राचीन योगिक परंपरा 'भूत शुद्धि विवाह' के अनुसार संपन्न हुआ। यह एक अनोखी प्रक्रिया है, जो जोड़ों के बीच तत्व-आधारित एक गहरा बंधन बनाती है। यह बंधन विचारों, भावनाओं और शारीरिक जुड़ाव से भी परे होता है।

लिंग भैरवी में या चुनिंदा स्थानों पर आयोजित होने वाला 'भूत शुद्धि विवाह', जोड़े के भीतर मौजूद पांच तत्वों को शुद्ध करता है, और उनके बंधन को पवित्र और मजबूत बनाता है। यह उनके जीवन की साझा यात्रा में देवी की कृपा, सुख-शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक संतुलन लाने के लिए किया जाता है। ईशा फाउंडेशन ने सामंथा और राज को हार्दिक बधाई दी है और कामना की है कि उनका वैवाहिक जीवन देवी की असीम कृपा और ऊर्जा से भरा रहे।

लिंग भैरवी के बारे में

लिंग भैरवी, दिव्य स्त्री-शक्ति का उग्र और करुण रूप है, जिन्हें सद्‌गुरु ने ईशा योग केंद्र में प्राण-प्रतिष्ठा के माध्यम से स्थापित किया है। यहां ऐसे अनुष्ठान उपलब्ध हैं जो जीवन को समृद्ध बनाने में मदद करते हैं। ब्रह्मांड की सृजनात्मक शक्ति को धारण करने वाला यह आठ फुट का ऊर्जा स्वरूप, भक्तों को जन्म से लेकर मृत्यु तक जीवन के हर चरण में सहयोग प्रदान करता है। यह शरीर, मन और ऊर्जा को स्थिर करने में मदद करता है।

बता दें कि सामंथा की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने 2017 में अभिनेता नागा चैतन्य से शादी की थी लेकिन साल 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था। वहीं राज की भी यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी श्यामली डे से हुई थी लेकिन 2022 में दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए थे।

ये भी पढ़ें-

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं सुपर टैलेंटेड, कम उम्र में ही बना लेती हैं अलग पहचान, आलिया भट्ट का भी है यही शुभ अंक

December Grahan 2025 Date: क्या दिसंबर की पूर्णिमा या अमावस्या पर ग्रहण लगेगा? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन

कुंडली के इन भावों में बैठा चंद्रमा बनाता है आपको राजा, ऐसे लोग पाते हैं प्रतिष्ठा और ऊंचे पद