1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Samsaptak Yog: शनि और चंद्रमा के समसप्तक योग में होगी अप्रैल माह की शुरुआत, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, छोटी सी भूल भी पड़ सकती है भारी

Samsaptak Yog: शनि और चंद्रमा के समसप्तक योग में होगी अप्रैल माह की शुरुआत, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, छोटी सी भूल भी पड़ सकती है भारी

Samsaptak Yog: अप्रैल माह की शुरुआत शनि और चंद्रमा के समसप्तक योग के साथ होगी। इस योग के चलते कुछ राशियों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी, आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

Samsaptak Yog- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK शनि-चंद्रमा समसप्तक योग

Samsaptak Yog: चंद्र ग्रह 31 मार्च की रात में सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। वहीं शनि इस दौरान मीन राशि में रहेंगे। ऐसे में शनि-चंद्रमा एक दूसरे से सातवें भाव में रहेंगे और समसप्तक योग का निर्माण होगा। शनि चंद्रमा युति और दृष्टि संबंध बनाते हैं तो विष योग का निर्माण होता है। ऐसे में किन राशियों के लिए अप्रैल माह की शुरुआत चुनौतीपूर्ण रह सकती है इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे। 

मेष राशि 

आपको शनि-चंद्रमा के समसप्तक योग के दौरान विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आपकी बातों को गलत मतलब निकालकर आपके खिलाफ साजिश कार्यक्षेत्र में हो सकती है, इसलिए हर बात सोच-समझकर बोलें। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अपने प्रयास बढ़ाने होंगे। सेहत को लेकर कोताही बरतना आपको भारी पड़ सकता है। उपाय के तौर पर आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। 

सिंह राशि 

अप्रैल माह के पहले हफ्ते में सिंह राशि के लोगों को संभलकर रहना होगा। धन से जुड़ा कोई भी फैसला बिना विचार किए न लें, अनुभवी लोगों की सलाह के साथ ही आगे बढें। पारिवारिक जीवन में भी सतर्क रहने की आवश्यकता होगी, अगर आप अपनी जिम्मेदारियों से मुंह चुराएंगे तो दिक्कतें आपके जीवन में आ सकती हैं। माता के साथ वार्तालाप के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर आपको करना चाहिए। उपाय के तौर पर भगवान विष्णु की पूजा करें। 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों समसप्तक योग के चलते सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। बाहर का तला-भुना भोजन आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। विद्यार्थियों की एकाग्रता भंग हो सकती है, योग-ध्यान करने से लाभ होगा। कुछ लोगों को किसी अनजान व्यक्ति के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है, इसलिए किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा न करें। उपाय के तौर पर भगवान शिव की आराधना करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Hanuman Janmotsav: हनुमान जन्मोत्सव पर मेष-वृश्चिक सहित 5 राशियां जरूर करें 3 उपाय, कुंडली के सभी ग्रह देने लगेंगे साथ, धन-धान्य की होगी प्राप्ति

Chaturgrahi Yog: अप्रैल के महीने में बनेगा चतुर्ग्रही योग, 3 राशियों को धन और सेहत को लेकर रहना होगा सतर्क