Chaturgrahi Yog: अप्रैल के महीने में मीन राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। यह योग 11 अप्रैल को बुध के मीन राशि में प्रवेश के बाद बनने वाला है। सूर्य, मंगल, शनि और बुध इस योग का निर्माण मीन राशि में करेंगे। इस योग के बनने से कुछ राशियों को धन और सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।
मेष राशि
आपके लिए चतुर्ग्रही योग चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आपको करियर और परिवार को लेकर मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। इस दौरान खुलकर बात करने से हल निकलेंगे। धन का निवेश बिना सलाह के न करें तो बेहतर होगा। कुछ लोगों को उदर और सिर दर्द की समस्या हो सकती है। हालांकि आपके राशि के स्वामी मंगल भी इस योग में होंगे इसलिए विदेशी कारोबार से लाभ कुछ लोगों को मिल सकता है। उपाय के तौर पर लाल वस्त्रों का दान करें।
सिंह राशि
आपके अष्टम भाव में चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा इसलिए आपको विरोधियों से बेहद सतर्क रहने की जरूरत होगी। किसी पर भी बहुत अधिक भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। कुछ लोगों को रोजगार की तलाश में भटकते देखा जा सकता है। धन की तंगी भी कुछ लोगों को हो सकती है। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। समय की बर्बादी करने से बचें। उपाय के तौर भगवान विष्णु की आराधना करें।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को धन के लेन-देन में बेहद सतर्कता बरतनी होगी। बिना विचारे कोई भी बड़ा फैसला इस दौरान न लें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी परेशानियां आपको हो सकती हैं। किसी से धोखा मिलने से आप आहत होंगे। धन का निवेश भी बहुत सतर्कता से करें वरना बुरी स्थिति में फंस सकते हैं। इसलिए उपाय के तौर पर शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर पितृ दोष से मुक्ति का शुभ अवसर, जरूर कर लें ये 5 आसान उपाय