1. Hindi News
  2. धर्म
  3. रविवार को रहेगा आर्द्रा नक्षत्र, इस शुभ योग में जरूर करें ये खास उपाय, दूर होगी हर परेशानी!

रविवार को रहेगा आर्द्रा नक्षत्र, इस शुभ योग में जरूर करें ये खास उपाय, दूर होगी हर परेशानी!

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Sep 05, 2026 11:00 pm IST,  Updated : Sep 05, 2026 11:00 pm IST

रविवार को आर्द्रा नक्षत्र का शुभ संयोग रहेगा। ऐसे में इस दिन इन खास उपायों को करने से हर परेशानी से मुक्ति मिल सकती है। तो जानिए इस नक्षत्र में किए जाने वाले उपायों के बारे में।

आर्द्रा नक्षत्र के उपाय- India TV Hindi
आर्द्रा नक्षत्र के उपाय Image Source : MAGNIFIC

रविवार को शाम 7 बजकर 53 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में आर्द्रा नक्षत्र को अपनी विशिष्ट ऊर्जा और प्रभावों के लिए जाना जाता है। अगर आपके जीवन में विवाह से संबंधी परेशानी, आर्थिक तंगी और करियर में  परेशानी चल रही हैं तो आर्द्रा नक्षत्र के दिन इन विशेष उपाय को जरूर करें। इन उपायों को करने से जीवन की कई अड़चनें दूर होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

- अपने दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए आर्द्रा नक्षत्र में रात को सोते समय अपने सिरहाने पर 2 मूली रखकर सोएं और सुबह उठकर उन्हें किसी मंदिर में दान कर दें। यह प्रक्रिया आर्द्रा नक्षत्र से शुरू करके लगातार 7 दिनों कर करें।

- यदि आप अपने बिजनेस को दूसरे राज्य में फैलाना चाहते हैं या विदेश में व्यापार करना चाहते हैं या बिजनेस को बहुत आगे बढ़ता देखना चाहते हैं तो आर्द्रा नक्षत्र के दौरान हाथ में कच्चा कोयला लेकर बहते जल में प्रवाहित कर दें और संभव हो तो चांदी की एक ठोस गोली अपने ऑफिस या दुकान की तिजोरी में रख दें।

- अगर आपके किसी अजीज ने आपको कोई महत्वपूर्ण काम दिया है और आप उसे पूरी मेहनत के साथ पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उसमें आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आर्द्रा नक्षत्र में देवी सरस्वती के मंदिर में जाकर आसन पर बैठकर देवी मां की विधिवत पूजा करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

- यदि आप पर घर-परिवार की बहुत अधिक जिम्मेदारियां हैं, लेकिन आर्थिक समस्या के चलते आप उन्हें पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो आर्द्रा नक्षत्र में रात को सोते समय अपने सिरहाने पर चंदन का छोटा-सा टुकड़ा रख कर सोएं और सुबह उस चंदन को राहु के मंत्र का जाप करते हुए जल में प्रवाहित कर दें। मंत्र है-'ऊँ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:'।

- अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में विश्वास कायम करना चाहते हैं, तो आज आपको मंदिर में गुड़ से बनी कोई चीज़ दान करनी चाहिए।अगर आप गुड़ से बनी किसी चीज़ का दान न कर पायें, तो केवल गुड़ का दान करें।

- यदि आपको किसी कारण वश मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है या आप किसी बात को लेकर कुछ दिनों से चिंतित हैं तो इस परेशानी को दूर करने के लिए आर्द्रा नक्षत्र में चंदन की माला लेकर गले में पहनें। साथ ही आर्द्रा नक्षत्र में चंदन को पीसकर, उसका तिलक मस्तक पर लगाएं।

- यदि आप विदेश में नौकरी करने के इच्छुक हैं और जल्द से जल्द वहां सेटेल होना चाहते हैं तो आर्द्रा नक्षत्र में एक कच्चा नारियल और साथ ही 11 साबुत बादाम लें। अब नारियल और बादाम को एक काले कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें।

- यदि आपको लाख मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही, उसमें कोई न कोई अड़चन आ रही है तो आर्द्रा नक्षत्र में अपने घर के मंदिर में एक छोटी-सीलकड़ी की चौकी रखें और उस पर गंगाजल से छींटा मारें। अब उस चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाएं और मां सरस्वती की प्रतिमा को उस चौकी पर स्थापित करके, पीले रंग का वस्त्र मां को पहनाएं और सोलह श्रृंगार से मां को सजाएं। इसके बाद देवी मां के चरणों में सफेद पुष्प अर्पित करके खोए की मिठाई का भोग लगाएं।

- अगर आप किसी विशेष कार्य से बाहर जा रहे हैं और चाहते हैं कि उस कार्य में आपको शत प्रतिशत सफलता मिले तो एक नीले रंग का धागा लेकर घर से निकलें और शीशम के पेड़ पर अपना काम कहते हुए वह नीले रंग का धागा बांध दें।

- समाज या राजनीति के क्षेत्र में अपना रुतबा कायम करने के लिए आर्द्रा नक्षत्र के दौरान मंदिर में तिल या गेहूं से बनी किसी चीज़ का दान करें। अगर यह संभव नहीं है तो केवल तिल या फिर गेहूं का दान करें।

- यदि आप किसी को अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं तो आर्द्रा नक्षत्र में संभव हो तो चांदी के बने हाथी को अन्यथा मिट्टी के हाथी को अपने घर में स्थापित करें। साथ ही पक्षियों को बाजरा डालें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

इस साल कब से शुरू हो रहे हैं पितृ पक्ष? जानिए सही तारीख और तिथियों की पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।