सपने और नींद की गहरी दोस्ती मानी जाती है, लेकिन कुछ सपने जागने के बाद मन में कई सवाल छोड़ जाते हैं। सपने में पुलिस या जेल देखना भी ऐसा ही अनुभव है, जो अक्सर डर और बेचैनी पैदा करता है। स्वप्न शास्त्र की माने तो हर सपना अशुभ नहीं होता। ऐसे सपने आने वाले बदलाव, नई जिम्मेदारी या चेतावनी का संकेत भी देते हैं। अलग-अलग परिस्थितियों में पुलिस और जेल से जुड़े सपनों के क्या अर्थ है? आइए जानते हैं इसके पीछे छुपे संकेत।
ऐसे बदल जाता है संकेत
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में पुलिस या जेल दिखाई देना हमेशा एक जैसा संकेत नहीं देता। सपने में स्थिति और आप की भूमिका के आधार पर अर्थ बदल जाता है। कुछ सपने शुभ तो कुछ जीवन में सावधानी बरतने का संदेश देते हैं।
खुद को जेल में बंद देखना
सपने में खुद को जेल में देखने को शुभ सपना नहीं माना जाता, यह जीवन में संतुलन बनाए रखने का इशारा देता है। इसे मानसिक तनाव, जिम्मेदारियों के दबाव, किसी रिश्ते या परिस्थिति में घुटन महसूस करने का संकेत बताया है।
जेल से रिहा होना
सपने में खुद को जेल से बाहर निकलते हुए देखना शुभ संकेत माना जाता है। मान्यता है कि इससे लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी, कर्ज या कानूनी विवाद से राहत मिलने के योग बन सकते हैं।
करीबी का जेल जाना
सपने में किसी अपने को जेल जाते देखना रिश्तों में तनाव, गलतफहमी या अचानक किसी परेशानी का संकेत हो सकता है। ऐसे समय में जल्दबाजी से बचते हुए धैर्य और समझदारी से काम लेना बेहतर माना जाता है।
घर पर पुलिस का आना
अगर सपने में पुलिस आपके घर आती हुई दिखाई दे, तो स्वप्न शास्त्र इसे शुभ संकेत नहीं मानता। यह परिवार में किसी परेशानी, तनाव या बनते हुए काम में रुकावट आने का इशारा हो सकता है।
पुलिस पीछा या अरेस्ट करे
सपने में पुलिस का पीछा करना या आपको गिरफ्तार करते देखना कई संकेत देता है। ऐसे सपने आपके किसी गलती, डर या अपराधबोध से बचने की कोशिश के संकेत माने जाते हैं। ये सपने अपनी गलतियों का सामना करने और सही फैसला लेने का संकेत देते हैं।
सपने में चालान कटना
सपने में पुलिस द्वारा चालान काटा जाना एक चेतावनी का संकेत है। जो बताता है कि किसी गलत आदत, लापरवाही या फैसले को समय रहते सुधार लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: सावन शिवरात्रि पर नक्षत्र बदलेंगे शुक्र ग्रह, मिथुन-सिंह सहित 3 राशियों का बढ़ सकता है बैंक बैलेंस