1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 23 जुलाई को शुक्र-शनि के षडाष्टक योग से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी में बंपर लाभ तो बिजनेस में तगड़ा मुनाफा मिलने के प्रबल योग!

23 जुलाई को शुक्र-शनि के षडाष्टक योग से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी में बंपर लाभ तो बिजनेस में तगड़ा मुनाफा मिलने के प्रबल योग!

23 जुलाई 2026 को शुक्र और शनि एक-दूसरे से 150 डिग्री पर रहकर षडाष्टक योग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिष अनुसार ये योग 3 राशियों को नौकरी और बिजनेस में बंपर लाभ देने वाला है। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

Shadashtak Yog - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV षडाष्टक योग से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र अनुसार, कर्मफल दाता शनि देव और धन के कारक शुक्र देव का षडाष्टक योग 23 जुलाई से 3 राशियों की किस्मत चमकाने जा रहा है। इन राशियों के लोगों को करियर में अपार सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। बिजनेस में तगड़ा लाभ मिलेगा तो नौकरी में प्रमोशन के आसार रहेंगे। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिनके करियर के लिए षडाष्टक योग वरदान साबित होने वाला है।

वृषभ (Taurus): नौकरी में बंपर लाभ मिलने के योग

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र-शनि का षडाष्टक योग करियर के लिए वरदान साबित होगा। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर मिलेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत हो जाएगी। अटके काम पूरे होंगे। मनचाही नौकरी मिलने के योग बनेंगे। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। बॉस आपके काम की खूब तारीफ करेंगे। सरकारी नौकरी वालों को भी लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini): व्यापारिक यात्राएं लाभप्रद साबित होंगी

मिथुन राशि वालों को करियर में लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति काफी मजबूत रहेगी। कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल होने के आसार हैं। व्यापारिक यात्राएं लाभप्रद साबित होंगी। हर काम में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के प्रबल चांस हैं। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn): बड़े प्रोजक्ट में बंपर सफलता मिलने के योग हैं

मकर राशि वालों के लिए भी षडाष्टक योग लाभकारी रहेगा। करियर में जिन चीजों को लेकर परेशान थे वो अब ठीक होने लगेंगी। बॉस के साथ संबंध मजबूत होंगे। मनचाही नौकरी मिल सकती है। सैलरी मे अच्छी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। बिजनेस में अचानक से अच्छा धन प्राप्त हो सकता है। किसी बड़े प्रोजक्ट में बंपर सफलता मिलने के योग हैं। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरी के साथ-साथ बिजनेस करने की भी योजना बन सकती है। कुल मिलाकर यह समय आपके करियर के लिए काफी सकारात्मक साबित होने वाला है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

30 साल बाद नीच राशि मेष में जाएंगे शनि, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग!