1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 30 साल बाद नीच राशि मेष में जाएंगे शनि, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग!

30 साल बाद नीच राशि मेष में जाएंगे शनि, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग!

 Published : Jul 22, 2026 12:27 pm IST,  Updated : Jul 22, 2026 12:28 pm IST

ज्योतिष अनुसार, शनि 2027 में पूरे 30 साल बाद मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। नीच राशि में शनि का गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होने वाला है। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

shani gochar- India TV Hindi
शनि का नीच राशि में गोचर 4 राशियों के लिए शुभ Image Source : INDIA TV

वैदिक ज्योतिष में कर्मफल दाता शनि का गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय शनि मीन राशि में बैठे हैं, लेकिन 3 जून 2027 को ये मंगल की राशि मेष में प्रवेश कर जायेंगे। बता दें शनि पूरे 30 साल बाद इस राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ये शनि की नीच राशि है। इस राशि में शनि का गोचर जहां कुछ राशियों के लिए मुश्किल साबित होगा, तो वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिनके लिए ये गोचर बेहद सकारात्मक साबित होने वाला है। चलिए जानते हैं शनि गोचर का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

शनि के राशि परिवर्तन से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

  1. मिथुन राशि (Gemini) - शनि का राशि परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। आपकी आय में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को बड़े अवसर मिलेंगे। इस राशि के जो लोग बिजनेस से जुड़े हैं उन्हें नई डील्स से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। विदेश जाने के भी शुभ योग बनते दिखाई दे रहे हैं।
  2. सिंह राशि (Leo) - सिंह राशि वालों के लिए शनि का गोचर किस्मत चमकाने वाला साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब सराहना होगी। आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। संपत्ति या वाहन की खरीदारी के शुभ योग बन रहे हैं। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे।
  3. धनु राशि (Sagittarius) - धनु राशि वालों के लिए शनि का राशि परिवर्तन बेहद सकारात्मक दिखाई दे रहा है। मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। बिजनेस में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।
  4. कुंभ राशि (Aquarius) - कुंभ राशि वालों के लिए शनि का गोचर बेहद सकारात्मक दिखाई दे रहा है। आपके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। बिजनेस में आप कुछ नया कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा धन लाभ होने के योग बनेंगे। नए व्यापारिक स्रोतों से अच्छा पैसा बना पाएंगे। आर्थिक तंगी दूर होगी और बैंक बैलेंस में लगातार बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

27 जुलाई से शनि चलेंगे उल्टी चाल, जानिए ढैय्या झेल रही राशियों की बढ़ेगी टेंशन या मिलेगा लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।