1. Hindi News
  2. धर्म
  3. नहीं आ रहे अच्छे रिश्ते, शादी में हो रही है देरी? जानिए शिव और पार्वती से जुड़े खास उपाय, जो बनाएंगे जल्दी विवाह के योग

नहीं आ रहे अच्छे रिश्ते, शादी में हो रही है देरी? जानिए शिव और पार्वती से जुड़े खास उपाय, जो बनाएंगे जल्दी विवाह के योग

Early Marriage Remedies: सब कुछ अच्छा होने के बावजूद कई बार शादी में देरी होती रहती है। ऐसे में भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़े कुछ उपाय विवाह होने में आने वाली रुकावटों को दूर करने में कारगर माने जाते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ धार्मिक उपाय, जो जल्दी विवाह के योग बना सकते हैं।

Early Marriage Remedies- India TV Hindi
Image Source : PEXELS जल्दी विवाह के लिए उपाय

Early Marriage Remedies: सनातन परंपरा में विवाह को एक महत्वपूर्ण संस्कार माना गया है। लेकिन कई लोगों के जीवन में ऐसा समय भी आता है जब अच्छे रिश्ते नहीं मिलते,  परिवार या करियर के कारण शादी की बात आगे नहीं बढ़ पाती या बार-बार किसी न किसी वजह से रुकावट आ ही जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्मकुंडली में मौजूद कोई ग्रह दोष या अशुभ योग इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। ऐसे में भगवान शिव और मां पार्वती से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं, जो विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर कर सकते हैं।

शीघ्र विवाह का उपाय

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अगर किसी लड़की के विवाह में लगातार देरी हो रही है तो गुरुवार के दिन यह उपाय करें। कन्या स्नान के बाद स्वयं बेसन के 108 लड्डू बनाएं और इन्हें पीले कपड़े से सजी टोकरी में रखें। फिर श्रद्धानुसार दक्षिणा के साथ लड्डुओं को शिव मंदिर में जाकर अर्पित कर दें। अब शिव-पार्वती से शीघ्र विवाह की प्रार्थना करें। 

16 सोमवार व्रत

विवाह में देरी होने पर एक पारंपरिक उपाय करने की सलाह दी जाती है, जो बेहद कारगर माना जाता है। ऐसी स्थिति में 16 सोमवार का व्रत करना बेहद शुभ माना गया है। पूजा के समय शीघ्र विवाह की कामना करते हुए शिव और पार्वती के मध्य प्रतीकात्मक गठबंधन बांधने से वैवाहिक जीवन के योग मजबूत होते हैं।

शुक्रवार को करें विशेष पूजा

अगर शादी की बात बार-बार रुक रही हो तो लगातार 7 शुक्रवार तक शिव जी का जलाभिषेक करें। 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग पर 100 पुष्प और 108 बेलपत्र अर्पित करें। बेलपत्र पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध न हों तो कम से कम 21 बेलपत्र जरूर चढ़ाएं।

कारगर माना जाता है ये उपाय

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, विवाह योग्य युवक या युवती गुरुवार को शाम के समय एक खुला पुराना ताला लेकर उसे अपने सिर से 7 बार उतारकर किसी चौराहे पर छोड़ दें। यह पारंपरिक उपाय बेहद कारगर माना जाता है।

पीले रंग से जुड़ी मान्यता

विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए पीले रंग को शुभ बताया है। अगर नियमित रूप से पीले कपड़े पहनना संभव न हो तो पीला रेशमी रूमाल हमेशा पास रखें। वहीं, किसी विवाह समारोह में शामिल होने पर दूल्हा-दुल्हन की मेहंदी अपने हाथों पर लगाना भी शुभ माना जाता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Puja Ghar Vastu Tips: किस दिशा में होना चाहिए पूजा स्थान, घर में मंदिर बनवाते समय न करें गलती