1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shakun Shastra: बिल्ली का रास्ता काटना हमेशा अशुभ नहीं! अगर इस दिशा में जाए बिल्ली, तो समझें खुलने वाली है आपकी किस्मत

Shakun Shastra: बिल्ली का रास्ता काटना हमेशा अशुभ नहीं! अगर इस दिशा में जाए बिल्ली, तो समझें खुलने वाली है आपकी किस्मत

Shakun Shastra: बिल्ली का रास्ता काटना अक्सर लोग बुरा मानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये हमेशा बुरा नहीं होता। अगर बिल्ली एक खास दिशा में जा रही है तो ये आपकी किस्मत चमकने का संकेत देता है।

billi- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बिल्ली का रास्ता काटना कब होता है अशुभ

Shakun Shastra: जब भी बिल्ली रास्ता काटती है तो लोग या तो अपना रास्ता बदल लेते हैं या फिर कुछ देर वहीं खड़े रहते हैं। दरअसल ऐसी मान्यता है कि बिल्ली का रास्ता काटना कुछ अशुभ होने का संकेत देता है। ऐसे में अगर उस रास्ते पर तुरंत न जाया जाए तो आने वाला संकट टल जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी-कभार बिल्ली का रास्ता काटना शुभ संकेत भी देता है। शकुन शास्त्र की मानें तो बिल्ली के रास्ता काटने की दिशा और परिस्थिति यह तय करती है कि वह आपके लिए संकट का संकेत है या फिर कुछ अच्छा होने का। 

बिल्ली का रास्ता काटना कब होता है शुभ?

  1. शकुन शास्त्र के अनुसार, यदि आप शुभ कार्य पर जा रहे हैं और बिल्ली आपके दाई से बाईं ओर रास्ता काटती है, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आप जिस काम के लिए जा रहे हैं, वह बिना किसी अड़चन के पूरा हो जाएगा। ऐसे में आप रुके नहीं, बल्कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
  2. अगर आप कहीं जा रहे हैं और अचानक से बिल्ली आपका रास्ता काटकर दूसरी तरफ जाकर रुक जाती है या सकारात्मक आवाज निकालती है तो यह धन लाभ का संकेत माना जाता है।
  3. अगर आप शुभ काम पर जा रहे हैं और बिल्ली रास्ते में आपको मुंह में कुछ दबाए हुए नजर आ जाए तो समझिए आपको सफलता मिलने वाली है।

बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ कब होता है?

जब बिल्ली बाईं से दाईं ओर रास्ता काटे तो ये अशुभ संकेत है, जो कार्य में देरी या दुर्घटना होने का संकेत देता है। ऐसे में एक मिनट रुककर या पानी पीकर आगे बढ़ना बेहतर माना जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Budhaditya Rajyog: शनि जयंती पर बुधादित्य राजयोग, 16 मई से इन 4 राशियों को बिजनेस में मिलेगा बंपर लाभ

Numerology: इन 2 मूलांक के लड़के पिता के लिए होते हैं लकी चार्म, कम उम्र में ही रोशन कर देते हैं परिवार का नाम