1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 2027 में इन 2 राशियों पर शुरू होगी शनि की छोटी पनौती, जानिए कैसा पड़ेगा इसका असर

2027 में इन 2 राशियों पर शुरू होगी शनि की छोटी पनौती, जानिए कैसा पड़ेगा इसका असर

शनि की छोटी पनौती शनि ढैय्या को ही कहते हैं। जब शनि अपनी राशि बदलते हैं तो दो राशियों पर शनि की छोटी पनौती यानी ढैय्या शुरू हो जाती है। जानिए 2027 में किन राशियों पर इसकी शुरुआत होने जा रही है।

shani- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV शनि की छोटी पनौती किन राशियों पर शुरू होगी?

शनि देव बेहद धीमी गति से चलते हैं, इन्हें एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में लगभग ढाई साल का समय लग जाता है। इस समय शनि मीन राशि में विराजमान हैं और 3 जून 2027 को ये मेष राशि में प्रवेश कर जायेंगे। शनि जैसे ही मेष राशि में प्रवेश करेंगे, वैसे ही दो राशियों को शनि की पनौती से मुक्ति मिल जाएगी, तो 2 राशियों पर इसकी शुरुआत हो जाएगी। चलिए जानते हैं 2027 में कौन सी राशियां शनि की पनौती यानी ढैय्या की चपेट में आने वाली हैं।

2027 में किन 2 राशियों पर शुरू होगी शनि की 'छोटी पनौती'?

ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज अनुसार, शनिदेव जिस राशि में विराजमान होते हैं, उससे चौथे और आठवें भाव वाली राशियों पर शनि की ढैय्या यानी छोटी पनौती लगती है। 3 जून 2027 को शनि मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस स्थिति में कन्या और मकर राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरू होगी। 

किन राशियों को छोटी पनौती से मिलेगी मुक्ति?

3 जून 2027 को सिंह और धनु वालों को शनि की छोटी पनौती से मुक्ति मिल जाएगी। जिससे आपके अटके काम बनना शुरू हो जायेंगे।

छोटी पनौती का कन्या और मकर वालों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। कहीं बड़ी जगह निवेश सोच-समझकर करना होगा। नौकरी और व्यापार में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। संबंधों में खटास आ सकती है।

मकर राशि (Capricorn): मकर राशि वालों को जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। किसी न किसी से झगड़ा होने की संभावना रहेगी। मेहनत का फल मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकते हैं। भूमि, भवन या वाहन से जुड़े मामलों में बेहद सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद होने की संभावना रहेगी।

नोट: छोटी पनौती हमेशा नकारात्मक ही नहीं होती। यदि जातक की कुंडली में शनि शुभ स्थिति में हैं तो यही दशा व्यक्ति को अपार सफलता भी प्रदान करती है। आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का कैसा प्रभाव पड़ेगा, ये जानने के लिए किसी विद्वान ज्योतिषी को अपनी कुंडली जरूर दिखाएं। अगर शनि की छोटी पनौती या साढ़े साती आपके लिए अशुभ है तो शनि के उपाय जरूर करें।

यह भी पढ़ें:

कुंभ राशि वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस तारीख को खत्म होगी शनि साढ़े साती, शुरू होंगे अच्छे दिन