1. Hindi News
  2. धर्म
  3. कुंभ राशि वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस तारीख को खत्म होगी शनि साढ़े साती, शुरू होंगे अच्छे दिन

कुंभ राशि वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस तारीख को खत्म होगी शनि साढ़े साती, शुरू होंगे अच्छे दिन

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Aug 05, 2026 07:00 am IST,  Updated : Aug 05, 2026 07:00 am IST

न्याय के देवता शनि देव की साढ़े साती इस समय कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर चल रही है। जिनमें से कुंभ वालों को इस दशा से सबसे पहले मुक्ति मिल जाएगी।

kumbh rashi- India TV Hindi
कुंभ राशि वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! Image Source : INDIA TV

शनि देव को ज्योतिष में न्याय और कर्मफल दाता माना गया है। कहते हैं जिस पर शनि की बुरी दृष्टि पड़ती है उसे जीवन में तमाम तकलीफों का सामना करना पड़ता है। वहीं जिन पर शनि अपनी शुभ दृष्टि रखते हैं ऐसे लोग जीवन में खूब ऊंचाइयां भी हासिल करते हैं। बीते कुछ सालों से कुंभ वाले शनि की साढ़े साती से गुजर रहे हैं, जिससे उन्हें जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। लेकिन अब कुंभ वालों के लिए गुड न्यूज है। बता दें 2027 में शनि जैसे ही अपनी राशि बदलेंगे वैसे ही कुंभ वालों को साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। जिससे आपके जीवन के सभी संघर्ष खत्म हो जाएंगे। 

कुंभ वालों को कब मिलेगी शनि की साढ़े साती से मुक्ति?

कुंभ राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति 3 जून 2027 को मिल जाएगी। इस दिन शनि मेष राशि में प्रवेश करेंगे जिससे कुंभ वाले साढ़े साती से मुक्ति पाएंगे, तो वहीं मीन वालों पर साढ़े साती का आखिरी चरण, मेष वालों पर दूसरा चरण तो वृषभ वालों पर पहला चरण शुरू हो जाएगा। 

साढ़े साती खत्म होते ही जीवन में आएंगे ये बड़े बदलाव

  • शनि की साढ़े साती खत्म होते ही कुंभ राशि वालों को जीवन के कई क्षेत्रों में जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा।
  • करियर में बड़ सफलता मिलेगी और लंबे समय से रुकी हुई पदोन्नति भी प्राप्त होगी।
  • नई नौकरी के अवसर मिलेंगे तो जनेस में भी मनचाही सफलता मिलेगी।
  • शनि साढ़े साती खत्म होते ही धन संबंधी पुरानी परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी।
  • अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा और पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी।
  • बेवजह की चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।

3 जून 2027 तक क्या करें? 

  • शनिवार और मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • शनिवार के दिन काले तिल, उड़द दाल, सरसों का तेल या काले कपड़े गरीबों में दान करें।
  • शनिवार में शनि देव के किसी भी एक मंत्र का जाप करें।
  • शनिवार में छाया दान करें।
  • किसी का अपमान न करें और जितना हो सके जरूरतमंदों की मदद करें।
  • पूरे सावन शिवलिंग पर जल और काले तिल चढ़ाएं। इससे शनि साढ़े साती का प्रभाव काफी हद तक कम हो जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

7 अगस्त को सूर्य-शनि बनाएंगे 'नवपंचम योग', इन 4 राशियों की चमकेगी तकदीर, धन लाभ के प्रबल योग!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।