A
Hindi News धर्म Shani Gochar: 30 साल बाद शनि नीच राशि में करेंगे गोचर, 3 राशियों को शनि साढ़े साती और ढैय्या से मिलेगी मुक्ति, होगा बड़ा धन लाभ

Shani Gochar: 30 साल बाद शनि नीच राशि में करेंगे गोचर, 3 राशियों को शनि साढ़े साती और ढैय्या से मिलेगी मुक्ति, होगा बड़ा धन लाभ

Shani Gochar 2027: न्याय के देवता और कर्मफल दाता शनि देव जैसे ही अपनी नीच राशि मेष में प्रवेश करेंगे वैसे ही 3 राशि वालों को शनि साढ़े साती और ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

shani gochar 2027- India TV Hindi Image Source : INDIA TV शनि गोचर 2027

Shani Gochar 2027: शनि देव इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और अभी कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है। तो वहीं सिंह और धनु राशि के जातकों पर शनि ढैय्या का साया है। लेकिन शनि जैसे ही मेष राशि में गोचर करेंगे वैसे ही 1 राशि को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी और 2 को शनि ढैय्या से। फिलहाल इस साल शनि का गोचर नहीं होगा। अब शनि 2027 में अपनी नीच राशि में गोचर शुरू करेंगे। चलिए जानते हैं शनि का मेष राशि में गोचर कब है और किन राशियों को इस दौरान शनि की दशा से मुक्ति मिल जाएगी।

शनि का गोचर कब है (Shani Gochar 2027)

शनि का गोचर 3 जून 2027 को है। इस दिन शनि देव अपनी नीच राशि मेष में प्रवेश करेंगे। शनि इस राशि में पूरे 30 साल बाद प्रवेश करने जा रहे हैं।

इन्हें मिलेगी शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से मुक्ति

  • शनि के मेष राशि में गोचर शुरू करते ही कुंभ राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी।
  • सिंह और धनु राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिलेगी।
  • वृषभ राशि वालों पर 3 जून 2027 से शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी।
  • कन्या और मकर राशि वालों पर शनि ढैय्या शुरू होगी।

इन तीन राशियों को होगा बड़ा धन लाभ

3 जून 2027 से कुंभ, सिंह और धनु राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। इन राशियों के लोगों को इस दिन शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। ऐसे में आपके जो भी काम अटके हुए थे वो बनने शुरू हो जाएंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। नए काम की शुरुआत करेंगे। बिजनेस में खूब तरक्की मिलेगी। कुल मिलाकर आपके लिए 2027 लकी साबित होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shani Gochar: 30 साल बाद शनि मेष राशि में करेंगे गोचर, 4 राशियों को खूब मिलेगा लाभ, पैसों की नहीं रहेगी कमी