1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shani Gochar: 30 साल बाद शनि मेष राशि में करेंगे गोचर, 4 राशियों को खूब मिलेगा लाभ, पैसों की नहीं रहेगी कमी

Shani Gochar: 30 साल बाद शनि मेष राशि में करेंगे गोचर, 4 राशियों को खूब मिलेगा लाभ, पैसों की नहीं रहेगी कमी

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Feb 07, 2026 10:53 am IST,  Updated : Feb 07, 2026 10:53 am IST

Shani Gochar 2027: शनि का एक राशि से दूसरी राशि में गोचर ज्योतिषीय नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण होता है क्योंकि ये सभी 12 राशियों को प्रभावित करता है। लेकिन यहां हम आपको बताएंगे कि शनि का मेष राशि में गोचर किन राशियों के लिए सबसे फायदेमंद साबित होगा।

shani gochar 2027- India TV Hindi
शनि गोचर 2027 Image Source : INDIA TV

Shani Gochar 2027: शनि देव का मेष राशि में गोचर 3 जून 2027 में होगा। इस राशि में शनि देव लगभग 30 साल बाद प्रवेश करेंगे। बता दें मेष शनि की नीच राशि है इसलिए ये गोचर कई राशियों के जीवन में परेशानियां लेकर आएगा। लेकिन 4 ऐसी राशियां हैं जिन्हें इस गोचर से खूब लाभ प्राप्त होगा। इन राशियों के जीवन में धन और वैभव की कोई कमी नहीं रहेगी। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

कर्क राशि (Cancer)

शनि का गोचर कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। पुराने किसी निवेश से जमकर लाभ मिलेगा। इस अवधि में मनचाही नौकरी प्राप्त होने के भी योग बन रहे हैं। 

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए ये गोचर शानदार रहेगा। शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। ऐसे में जो भी काम आपके अटके हुए थे वो बनने लगेंगे। नए काम की शुरुआत करेंगे। बिजनेस में जमकर मुनाफा होगा। सैलरी में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है। निवेश के लिहाज से गोल्डन पीरियड रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) 

धनु राशि वालों के लिए शनि का गोचर भाग्य के द्वार खोलने जैसा होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। बैंक बैलेंस में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि देखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। साझेदारी के काम में खूब लाभ होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

शनि के मेष राशि में गोचर करते ही कुंभ वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। कोई पुराना रोग ठीक हो सकता है। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और कहीं फंसा हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। वाहन और मकान की खरीदारी के भी योग बन रहे हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: मूलांक 8 वालों के जीवन में होता है राजयोग, लेकिन 5 गलतियां कर सकती हैं सब कुछ बर्बाद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।