1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शनि की तृतीय दृष्टि से मुक्त होंगे मंगल, 2 अगस्त से मेष-वृश्चिक सहित 3 राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

शनि की तृतीय दृष्टि से मुक्त होंगे मंगल, 2 अगस्त से मेष-वृश्चिक सहित 3 राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन

मंगल ग्रह 2 अगस्त को वृषभ से मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे और शनि की तृतीय दृष्टि भी मंगल से हट जाएगी। ऐसे में किन राशियों के लिए अगस्त का महीना शुभ साबित हो सकता है, आइए जानते हैं।

Astrology - India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC ज्योतिष

मंगल ग्रह 21 जून 2026 से शनि की तृतीय दृष्टि के प्रभाव में थे। वहीं 2 अगस्त को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करते ही मंगल पर शनि ग्रह की दृष्टि का प्रभाव खत्म हो जाएगा। ऐसे में मंगल की दो राशियों मेष-वृश्चिक के साथ ही कन्या के लिए भी अगस्त का महीना खास रह सकता है। इस माह में इन 3 राशियों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है और साथ ही अधूरे काम भी पूरे हो सकते हैं। आइए विस्तार से जान लेते हैं कि मंगल से शनि की तृतीय दृष्टि हटने से मेष, वृश्चिक और कन्या राशि के लोगों को कैसे फल मिलेंगे। 

मेष राशि 

मंगल के स्वामित्व वाली पहली राशि मेष वालों के लिए अगस्त का महीना सुखद साबित हो सकता है। इस माह में आपकी राशि के स्वामी मंगल शनि की तृतीय दृष्टि से मुक्त होंगे और आपके तीसरे भाव यानि मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर के चलते आपके साहस पराक्रम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में ऊंचाइयां छूने का मौका इस राशि के जातकों को मिल सकता है। वहीं जो लोग सेना, पुलिस आदि क्षेत्रों से जुड़े हैं उन्हें पदोन्नति भी मिल सकती है। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को मनचाही नौकरी मिलने के भी योग हैं। कुल मिलाकर इस माह में आपके सपने पूरे हो सकते हैं। 

कन्या राशि 

मंगल ग्रह आपके नवम भाव से दसवें भाव में इस माह गोचर करेंगे और साथ ही शनि की क्रूर दृष्टि से भी मंगल मुक्त होंगे। इसलिए बीते समय में जो मेहनत आपने की थी उसका अच्छा परिणाम आपको प्राप्त हो सकता है। कुछ लोगों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है। इस राशि के कुछ जातकों का विदेश जाने का ख्वाब भी पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों के सहयोग से अच्छे बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। 

वृश्चिक राशि 

मंगल की दूसरी राशि वृश्चिक के जातकों के लिए भी समय अच्छा रह सकता है। अचानक से इस राशि के जातकों को धन लाभ मिलने के योग हैं। जमीन-जायदाद से जुड़ी कोई अधूरी डील अगस्त में पूरी होने के योग भी हैं। इस राशि के जो लोग लंबे समय से जॉब की तलाश में लगे थे उन्हें अच्छा ऑफर मिलने के योग हैं। इस राशि के जो लोग विज्ञान, ज्योतिष, खगोल विज्ञान आदि का अध्ययन कर रहे हैं उन्हें उपलब्धि मिलने के योग हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

शुक्र-शनि के बीच 1 अगस्त को बनेगा समसप्तक योग, मेष-तुला सहित 3 राशियों के बढ़ सकते हैं खर्चे, पेशेवर जीवन में भी रहना होगा सतर्क