1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 27 जुलाई से शनि चलेंगे उल्टी चाल, जानिए ढैय्या झेल रही राशियों की बढ़ेगी टेंशन या मिलेगा लाभ

27 जुलाई से शनि चलेंगे उल्टी चाल, जानिए ढैय्या झेल रही राशियों की बढ़ेगी टेंशन या मिलेगा लाभ

इस समय सिंह और धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या चल रही है। ज्योतिष अनुसार शनि की उल्टी चाल इन राशियों पर मिला-जुला प्रभाव डालेगी। कुछ मामलों में इन राशि के लोगों को फायदा होगा तो कुछ चीजों में नुकसान होने की संभावना रहेगी।

shani - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV शनि की उल्टी चाल का शनि ढैय्या वालों पर प्रभाव

शनि 27 जुलाई 2026 से वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष अनुसार शनि की उल्टी चाल कुछ राशियों के लिए वरदान साबित होगी तो कुछ को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अगर शनि ढैय्या से पीड़ित राशियों सिंह और धनु वालों की बात करें तो इन पर शनि की इस चाल का मिला-जुला असर पड़ेगा। हेल्थ को लेकर सावधानी बरतनी होगी, तो वहीं करियर के लिहाज से समय थोड़ा सकारात्मक दिखाई दे रहा है। चलिए जानते हैं शनि ढैय्या वाली राशियों पर शनि के वक्री होने का कैसा असर पड़ेगा।

सिंह राशि (Leo) 

सिंह राशि वालों पर इस समय शनि ढैय्या चल रही है। शनि के वक्री होने से आपके पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। हड्डियों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। बने बनाए कामों में अचानक से रुकावट आ सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। अनावश्यक खर्चों से बचें। कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। हालांकि शनि की ये चाल रिसर्च और ज्योतिष के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुभ साबित होगी। इसके अलावा आपको पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आपके लिए सलाह है कि शनि के वक्री रहने के समय वाहन बहुत सावधानी से चलाएं और किसी से बेवजह पंगा न लें।

धनु राशि (Sagittarius) 

धनु राशि वालों पर भी शनि की ढैय्या चल रही है। शनि के वक्री होने से आपको मानसिक तनाव ज्यादा हो सकता है। छोटे-मोटे मुद्दों पर टेंशन ज्यादा ले सकते हैं। अगर आप मकान, जमीन या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी करते समय विशेष सावधानी बरतें। प्रॉपर्टी से जुड़े पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन अच्छी बात ये है कि जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे पूरे होंगे। करियर में लाभ प्राप्त करने के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे।

वक्री शनि के बुरे प्रभाव से बचने के उपाय

सिंह और धनु राशि वाले शनि वक्री होने की अवधि में प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। अगर रोजाना चालीसा पढ़ना संभव न हो तो विशेषकर मंगलवार और शनिवार के दिन तो जरूर ही इसका पाठ करें। इसके अलावा शनिवार में शनि चालीसा पढ़ें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

23 जुलाई को शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों के लिए वरदान, होगा अचानक धन लाभ!