Shani Ki Ulti Chaal 2026/Shani Vakri 2026: शनि के वक्री होने को आम भाषा में शनि की उल्टी चाल कहा जाता है। जब भी शनि अपनी चाल बदलते हैं तो इसका सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर देखने को मिलता है। ज्योतिष अनुसार 27 जुलाई 2026 को शनि मीन राशि में अपनी उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। शनि की इस चाल से शनि साढ़े साती से पीड़ित राशियों को बड़ी राहत मिलेगी। इन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
ज्योतिष अनुसार शनि की वक्री चाल शनि साढ़ेसाती से पीड़ित 2 राशियों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी। इन राशियों के लिए 27 जुलाई से 11 दिसंबर तक का समय करियर के लिहाज से काफी सकारात्मक साबित हो सकता है। इस दौरान आपको नौकरी और बिजनेस में लाभ प्राप्त करने के कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।
शनि की उल्टी चाल इन 2 साढ़ेसाती से पीड़ित राशियों के लिए वरदान
1. कुंभ राशि (Aquarius)
- शनि की उल्टी चाल कुंभ राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी।
- आप पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है। ऐसे में शनि का वक्री होना आपके करियर के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है।
- आपको आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
- नौकरी और बिजनेस दोनों में बंपर लाभ होने की उम्मीद है।
- किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
- मानसिक तनाव कम होंगे और कार्यों में सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी।
- नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी या प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं।
- कई महीनों या सालों से अटके हुए काम अचानक से पूरे होने लगेंगे।
2. मीन राशि (Pisces)
- मीन राशि वालों के लिए शनि की उल्टी चाल काफी सकारात्मक दिखाई दे रही है।
- आप पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है और शनि के उल्टी चाल चलने से आपको इस दौरान बड़ी राहत मिलेगी।
- इस दौरान आप अच्छा धन कमाने के साथ-साथ धन की बचत करने में भी कामयाब रहेंगे।
- खर्चों में कमी आएगी और वाहन सुख प्राप्त की भी प्राप्ति हो सकती है।
- अगर आपने कर्ज ले रखा है तो उससे आपको मुक्ति मिलेगी।
- मीन राशि के व्यापारियों के लिए यह समय स्वर्णिम साबित हो सकता है।
- बिजनेस में विस्तार कर सकते हैं।
शनि के वक्री होने पर क्या करें और क्या नहीं?
- किसी का भूलकर भी अपमान न करें।
- अपने से छोटे कर्मचारियों या किसी गरीब व्यक्ति का दिल न दुखाएं।
- शनिवार को काली उड़द, काले कपड़े. चप्पल, काले तिल इत्यादि का दान करें।
- हर शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- अपना हर काम ईमानदारी से करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: