1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Kalsarp Yog 2026: 9 जून से लग गया है खतरनाक कालसर्प योग, 23 जून तक इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क!

Kalsarp Yog 2026: 9 जून से लग गया है खतरनाक कालसर्प योग, 23 जून तक इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jun 09, 2026 07:17 am IST,  Updated : Jun 10, 2026 10:01 am IST

Kalsarp Yog 2026: कालसर्प योग का निर्माण 9 जून को हुआ है और ये योग 23 जून तक बना रहेगा। ज्योतिष अनुसार इस अशुभ योग से 4 राशियों को खतरा दिखाई दे रहा है। ऐसे में इन राशियों के लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत होगी।

kalsarp yog- India TV Hindi
कालसर्प योग का प्रभाव Image Source : INDIA TV

Kalsarp Yog 2026: कालसर्प योग को बेहद खतरनाक योग माना जाता है। ये योग 9 से 23 जून तक बना रहेगा। दरअसल 9 जून को चंद्रमा शनि की राशि कुंभ में आ गया है जहां केतु पहले से ही स्थित है। ऐसे में इस नकारात्मक योग का निर्माण होगा। इसके कारण 4 राशि वालों की लाइफ में भूचाल आ सकता है। इन राशि वालों को मानसिक से लेकर धन संबंधी दिक्कतें तक आ सकती हैं। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि

इस राशि वालों के लिए कालसर्प योग बेहद अशुभ साबित हो सकता है। आपके मानसिक तनाव बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर हो सकती है। किसी से धोखा भी मिल सकता है। परिवार में किसी न किसी बात को लेकर कलह का माहौल रह सकता है। किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचना होगा नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि

इस दौरान आपका अपने पार्टनर के साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना होगा। बनते काम बिगड़ सकते हैं। मेहनत का फल मिलने में भी देरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि

इस राशि वालों के लिए कालसर्प योग खतरनाक साबित हो सकता है। आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। आप इस दौरान काफी तनाव में रह सकते हैं। किसी से भी लड़ाई-झगड़ा करने से बचना होगा। यात्राओं में असफलता मिल सकती है। सेहत कमजोर पड़ सकती है। काम को लेकर जरा सी भी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है।

कुंभ राशि

इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है। सेहत में गिरावट आ सकती है। अचानक से खर्च का बोझ बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। अपनी वाणी पर संयम रखें नहीं तो किसी करीबी से संबंध खराब हो सकते हैं। 

कालसर्प योग के बुरे प्रभावों से बचने के उपाय

  • भगवान शिव की आराधना करें। उनके मंत्रों और चालीसा का पाठ करें।
  • शाम के समय राहु-केतु के मंत्रों का जाप करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Mangal Nakshatra Parivartan: 16 जून से चमकेंगे इन 4 राशि वालों के सितारे, मंगल का कृत्तिका नक्षत्र में गोचर देगा बंपर लाभ

Ishta Dev: लग्न से पहचानें अपने असली ईष्ट देव, इस 1 पूजा से मिलेगी मनचाही कामयाबी!​

 

 

Kaal Sarp Dosh: काल सर्प दोष कुंडली में है इसका पता कैसे चलता है? यह कितने वर्ष तक रहता है, जानिए लक्षण और उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।