1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Bhadrapada Amavasya 2025: शनिश्चरी भाद्रपद अमावस्या की रात करें ये उपाय, जाग उठेगा भाग्य; धन-वैभव की होगी प्राप्ति

Bhadrapada Amavasya 2025: शनिश्चरी भाद्रपद अमावस्या की रात करें ये उपाय, जाग उठेगा भाग्य; धन-वैभव की होगी प्राप्ति

Bhadrapada Amavasya: शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या के दिन अगर रात्रि के समय कुछ उपाय आप कर लें तो जीवन में सुधार हो सकता है। भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि भी शनिवार को है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपाय करने से आपको लाभ मिल सकता है।

Bhadrapad Amavasya - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV भाद्रपद अमावस्या 2025

Bhadrapada Amavasya 2025: भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि 23 अगस्त यानि आज मनाई जा रही है। शनिवार के दिन तिथि के पड़ने की वजह से इसे शनिश्चरी भाद्रपद अमावस्या भी कहा जा रहा है। इस दिन दान-पुण्य करने से तो आपको लाभ मिलता ही है साथ ही रात्रि के समय कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिन्हें करने से आप लाभ पाते हैं। भाद्रपद अमावस्या की रात्रि के ये उपाय आपके सौभाग्य में वृद्धि करते हैं और धन-वैभव की आपको प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

भगवान शिव का कच्चे दूध से अभिषेक

भाद्रपद अमावस्या को प्रदोष काल में यानि सूर्योदय के बाद आपको कच्चे दूध से शिललिंग का अभिषेक करना चाहिए। यह आसान सा उपाय करने से न केवल भगवान शिव प्रसन्न होते हैं बल्कि पितरों और शनिदेव की भी कृपा आपको प्राप्त होती है। यह उपाय आपको आर्थिक उन्नति दिलाता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। 

कुत्ते को खिलाएं रोटी

अमावस्या की रात्रि में आपको काले कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए। इससे शनि के दोष दूर हो होते हैं। भैरव देवता की भी आपको प्राप्त होती है। यह उपाय आपके बिगड़े कार्यों को बनाता है और सौभाग्य में वृद्धि करता है। 

पीपल के पेड़ की पूजा 

हिंदू धर्म में पीपल के वृक्ष को बेहद पवित्र माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीपल के पेड़ में पितरों का निवास होता है। ऐसे में अगर आप अमावस्या की रात्रि या शाम के समय पीपल की पूजा करते हैं, पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं तो पितृ प्रसन्न होते हैं। इस उपाय को करने से घर में धन-धान्य में भी वृद्धि होती है। 

अवश्य करें दान 

अमावस्या की शाम को या रात्रि के समय आपको यथासंभव दान भी करना चाहिए। दान करने से आपको आत्मसंतुष्टि मिलती है। दान के प्रताप से आपके पितरों का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है। इसके साथ भी देवी-देवता भी आप पर कृपा बरसाते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

गणेश चतुर्थी की पूजा में वास्तु के इन नियमों का करें पालन, बप्पा जीवन की हर विघ्न बाधा को करेंगे दूर

इस त्योहार पर दिख जाए सफेद उल्लू तो समझिए मां लक्ष्मी खुद चलकर आई हैं आपके द्वार