1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन शुभ योग और श्रवण नक्षत्र में करें ये उपाय, धन-धान्य की होगी प्राप्ति और समाज में मिलेगा सम्मान

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन शुभ योग और श्रवण नक्षत्र में करें ये उपाय, धन-धान्य की होगी प्राप्ति और समाज में मिलेगा सम्मान

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन शुभ योग और श्रवण नक्षत्र में कुछ उपाय करके आप जीवन में खुशहाली ला सकते हैं। आइए जान लेते हैं शनिवार के दिन किए जाने वाले इन उपायों के बारे में।

Shaniwar Ke Upay- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK शनिवार के उपाय

Shaniwar Ke Upay: शनिवार 9 मई के दिन ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन श्रवण नक्षत्र और शुभ योग रहेगा। ऐसे में शनिवार के दिन कुछ उपाय करने से आपको जीवन के कई क्षेत्रों में शुभ परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। आपको पारिवारिक जीवन और आर्थिक पक्ष में बी शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

शनिवार के उपाय

  • अगर आपके अंदर कॉन्फिडेंस लेवल कुछ कम हो गया है और आप अपना काम ठीक ढ़ंग से नहीं कर पा रहे हैं, तो शनिवार को सफेद मोतियों की माला गले में धारण करें। ऐसा करने से आपके अंदर जल्द ही कॉन्फिडेंस लेवल बूस्ट होगा और आप अपना काम ठीक ढंग से करने में समर्थ होंगे।
  • अगर आर अपनी जिंदगी में तरक्की को तेज रफ़्तार से बढ़ाना चहाते है तो शनिवार के दिन सफेद रंग के फूल वाले पौधे की जड़ में पानी डालें। साथ ही मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें। आज ऐसा करने से आपकी जिंदगी में तरक्की तेज रफ़्तार से आगे बढ़ेगी।
  • अगर आप अपने जीवनसाथी को कामयाबी हासिल करते देखना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन घर में कोई चांदी की वस्तु खरीदकर लाएं और उसे मंदिर में स्थापित करके उसकी पूजा करें। पूजा के बाद उस चांदी की वस्तु को आज पूरा दिन मंदिर में ही रखा रहने दें। अगले दिन स्नान आदि के बाद उस चांदी की वस्तु को मंदिर से उठाकर आप अपने पास रख सकते हैं या उसे उपयोग में ला सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवनसाथी को हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल होंगी।
  • अगर आप समाज में अपनी एक अलग पहचान कायम करना चाहते है या दूसरे के बीच अपना रुतबा बढ़ाना चाहते है तो शनिवार के दिन एक मुट्ठी चावल और थोड़ी-सी मिश्री एक कपड़े में बांधकर मन्दिर में दान कर दें।  ऐसा करने से समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी और दूसरे लोगों के बीच आपका रूतबा बढ़ेगा।
  • अगर आप अपने कर्तव्यों को जिम्मेदारी पूर्वक निभाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन अपनी माता के पैर छूकर आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आप अपने कर्तव्यों को जिम्मेदारी पूर्वक निभाने में सफल होंगे।
  • अगर आपके दाम्पत्य जीवन से खुशियां कहीं गायब हो गई हैं तो दाम्पत्य जीवन में फिर से खुशियां भरने के लिये शनिवार के दिन आपको थोड़े-से काले तिल लेने चाहिए और पीपल के पेड़ के पास चढ़ाने चाहिए। साथ ही पीपल की जड़ में पानी चढ़ाना चाहिए और शनिदेव के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मन्त्र है- 'ऊँ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नमः।' ये उपाय करने से आपके दाम्पत्य जीवन में फिर से खुशियां भरने लगेगी। 
  • अगर आपको अपने ऑफिस में काम करने में कुछ परेशानी आ रही है, तो शनिवार के दिन सफेद दक्षिणावर्त्ती शंख की पूजा करके मन्दिर में रखें। ऐसा करने से आपको अपने ऑफिस में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
  • अगर आप अपने जीवन में छोटी-मोटी पारिवारिक चीजों को लेकर भी जल्द ही परेशान हो जाते हैं, तो शनिवार के दिन मदार के पेड़ को प्रणाम करें। ऐसा करने से आपको परिवार से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियों से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।
  • अगर आप अपनी संतान की तरक्की देखना चाहते हैं, तो शनिवार को दूध और चावल की खीर बनाकर किसी ब्राह्मण को दान करें। ऐसा करने से आपकी संतान की तरक्की सुनिश्चित होगी

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Rajyog: व्यक्ति की कुंडली में यह खास राजयोग उसे दिलाता राजा जैसा सुख, भीड़ में बनाते हैं अलग पहचान, जानें कैसे करें पता