1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शुक्र 2 सितंबर को बदलेंगे राशि, मिथुन-धनु सहित 3 राशियों की बिगड़ सकती है आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंधों को लेकर भी रहें सतर्क

शुक्र 2 सितंबर को बदलेंगे राशि, मिथुन-धनु सहित 3 राशियों की बिगड़ सकती है आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंधों को लेकर भी रहें सतर्क

शुक्र ग्रह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र के गोचर से कुछ राशियों को जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ये राशियां कौन-कौन सी हैं और क्या सतर्कता इनको बरतनी चाहिए, आइए जानते हैं।

Shukra Gochar - India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC शुक्र गोचर

शुक्र ग्रह 2 सितंबर को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे। शुक्र के इस गोचर के चलते कुछ राशियों को प्रेम और आर्थिक मामलों को लेकर बेहद सावधान रहना होगा। पारिवारिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जान लेते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां और क्या सावधानियां इनको बरतनी चाहिए। 

मिथुन राशि

शुक्र का गोचर आपके त्रिक भावों में से एक द्वादश भाव में होगा। इस गोचर के चलते आर्थिक पक्ष को लेकर सावधानी आपको बरतनी होगी क्योंकि शुक्र आपके हानि के भाव में होंगे। बेवजह की चीजों पर धन खर्च न हो इसलिए सही बजट बनाकर चलें। पारिवारिक और प्रेम संबंधों में भी मिथुन वालों को सतर्क रहना होगा, छोटी-छोटी बातों को लेकर नोकझोंक करने से बचें। सामाजिक स्तर पर भी आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। उपाय के तौर पर आपको माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। 

धनु राशि

शुक्र का गोचर आपके छठे भाव में होगा जोकि शत्रुओं और रोग का कारक भाव है। शुक्र के गोचर के चलते कुछ लोगों की सेहत डगमगा सकती हैं, सतर्क रहें। उधार का लेन-देन आपको भारी पड़ सकता है। कारोबारियों के हाथ से कोई बड़ी डील निकल सकती है, जिससे निराशा होगी। इस राशि के जातक लव लाइफ में दिक्कतों का सामना भी कर सकते हैं, इसकी वजह कोई तीसरा हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि किसी तीसरे की बात को सुनकर पार्टनर के बारे में राय न बनाएं। उपाय के तौर पर आपको सफेद खाद्य पदार्थों जैसे- दूध, चावल आदि का दान करना चाहिए। 

मीन राशि 

आपको शुक्र के गोचर के दौरान निवेश करने से बचना चाहिए। अगर निवेश करना जरूरी हो तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य लें। घर के किसी कीमती सामान के खराब होने की संभावना है जिसकी वजह से आपकी जेब ढीली हो सकती है। गलत संगति से बचें नहीं तो पैसा और समय दोनों बर्बाद होंगे। लव लाइफ में अहंकार परेशानियों का कारण बन सकता है, इसलिए रिश्ते के बीच अहम को न आने दें। उपाय के तौर पर मीन राशि के जातकों को शुक्र ग्रह के मंत्रों का जप करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

घर में अगर अचानक आ जाएं गाय, तितली सहित ये 4 जीव; समझ लें बदलने वाला है जीवन