1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shukra Gochar 29 June: शुक्र गोचर 3 राशियों के जीवन में लाएगा बहार, 29 जून के बाद बरसेगा धन और खुशहाल होगा परिवार

Shukra Gochar 29 June: शुक्र गोचर 3 राशियों के जीवन में लाएगा बहार, 29 जून के बाद बरसेगा धन और खुशहाल होगा परिवार

Shukra Gochar 29 June: शुक्र ग्रह 29 जून को अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर कर जाएंगे। शुक्र का यह गोचर राशिचक्र की तीन राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Shukra Gochar 2025- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE शुक्र गोचर 2025

Shukra Gochar 29 June: शुक्र ग्रह मेष राशि से निकलकर 29 तारीख को वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुखों, कला, रचनात्मकता, प्रेम और विलासिता का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी ये ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि शुक्र का वृषभ राशि में गोचर किन राशियों के लिए सुखद साबित हो सकता है, और इनके जीवन में क्या बदलाव आएंगे। 

कर्क राशि 

शुक्र ग्रह आपके एकादश भाव में गोचर करेंगे। ज्योतिष में इसे लाभ का भाव कहा जाता है इसलिए शुक्र के गोचर से आपको भी धन, पद का लाभ इस दौरान मिल सकता है। कर्क राशि के कई लोगों की मेहनत इस दौरान रंग लाएगी। आपकी दबी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों की मुलाकात बचपन के किसी मित्र से हो सकती है, यह एक सुखद अनुभव होगा। आपको बड़ा धन लाभ भी इस दौरान प्राप्त हो सकता है। आपकी सेहत भी दुरुस्त होगी और चेहरे पर चमक देखी जा सकती है। 

सिंह राशि 

शुक्र के गोचर से सिंह राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। खासकर जो लोग प्रशासनिक सेवाओं में हैं उनके काम को सराहा जा सकता है। पिता के साथ आपके रिश्तों में सुधार होगा और पारिवारिक जीवन में भी खुशियां बढ़ेंगी। धन-धान्य की प्रचुरता आपके जीवन में बनी रहेगी। कुछ लोगों को बीते समय में किए गए निवेश से भी लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में भी उत्तम परिणाम आपको मिल सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आएगा। 

कुंभ राशि 

शुक्र ग्रह का गोचर आपके सुख भाव में होगा। शुक्र की स्थिति आपको पारिवारिक जीवन में तो सुखद परिणाम दिलाएगी ही साथ ही आप इस दौरान भूमि, भवन या वाहन भी खरीद सकते हैं। आर्थिक पक्ष में भी मजबूती देखने को मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर भी आप मुखर रहेंगे और आपकी ख्याति बढ़ेगी। इस दौरान आपके अटके हुए कार्यों को भी फिर से गति मिल सकती है। माता के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। कला, मीडिया और सेल्स के क्षेत्र से जुड़े हैं तो 29 जून के बाद आपका अच्छा समय शुरू होगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें- 

गुप्त नवरात्रि में क्या गृहस्थ लोग घटस्थापना करके व्रत रख सकते हैं? जान लें क्या कहते हैं धर्म शास्त्र

दुर्घटना व अकाल मृत्यु का भय होगा दूर, अपनाएं प्रेमानंद महाराज के बताए 5 अचूक उपाय