1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shukra Gochar 2026: 26 मार्च को एक साथ राशि और नक्षत्र बदलेंगे शुक्र देव, इस दुर्लभ संयोग से 5 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ, शुरू होगा गोल्डन समय

Shukra Gochar 2026: 26 मार्च को एक साथ राशि और नक्षत्र बदलेंगे शुक्र देव, इस दुर्लभ संयोग से 5 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ, शुरू होगा गोल्डन समय

Shukra Gochar 2026: 26 मार्च 2026 को शुक्र देव दुर्लभ संयोग बनाने जा रहे हैं। इस दिन शुक्र अपनी राशि तो बदलेंगे ही साथ ही नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे। ज्योतिष की मानें तो शुक्र का ये विशेष गोचर 5 राशियों को जबरदस्त लाभ देगा।

shukra gochar- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY 26 मार्च को एक साथ राशि और नक्षत्र बदलेंगे शुक्र देव

Shukra Gochar 2026: ज्योतिष में शुक्र को धन, संपत्ति, वैभव और प्रेम का कारक माना जाता है। कहते हैं जिनकी कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है उन्हें जीवन में तमाम सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। वहीं शुक्र का गोचर भी ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। 26 मार्च को यानी राम नवमी के दिन शुक्र की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिससे खास दुर्लभ संयोग बनेगा। दरअसल 26 मार्च की सुबह 05 बजकर 13 मिनट पर शुक्र अपनी राशि भी बदलेंगे और नक्षत्र परिवर्तन भी करेंगे। जानिए शुक्र के इस गोचर से किन राशियों को लाभ मिलेगा।

26 मार्च 2026 को शुक्र का खास गोचर

इस दिन शुक्र मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से 5 राशि वालों को करियर में जबरदस्त लाभ मिलेगा। प्रमोशन के योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति काफी बढ़िया हो जाएगी।

शुक्र का गोचर इन 5 राशियों को देगा लाभ

मेष राशि (Aries): मेष राशि वाले करियर में ऊंची उड़ान भरेंगे। आपको नौकरी-बिजनेस में सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप लंबे समय से प्रमोशन की तलाश में थे तो 26 मार्च के बाद आपकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। आपको आपकी मेहनत का फल मिलना शुरू हो जाएगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus): आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। समाज में आपका कद बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष काफी मजबूत हो जाएगा। वाहन या प्रॉपर्टी की खरीदारी के प्रबल योग बन रहे हैं। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं।

सिंह राशि (Gemini): सिंह राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। विदेश यात्रा के भी शुभ योग बन रहे हैं। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। अचानक से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है।

तुला राशि (Virgo): तुला राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी साबित होगा। आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। कला, मीडिया या फैशन जगत से जुड़े लोगों को बंपर आर्थिक लाभ होने वाला है। आप इस दौरान पैसों की बचत करने में भी सफल रहेंगे।

मीन राशि (Sagittarius): मीन राशि वालों के लिए भी शुक्र का गोचर लाभकारी रहेगा। आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। साझेदारी वाले कामों में जबरदस्त मुनाफा होगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

इन 4 में से किसी भी अक्षर से शुरू होता है आपका नाम, तो किस्मत के धनी हैं आप, जीवन में खूब कमाएंगे पैसा!