Shukra Ketu Yuti: शुक्र ग्रह 15 सितंबर को सिंह राशि में गोचर कर चुके हैं जहां केतु ग्रह पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में सिंह राशि में शुक्र और केतु की युति से कुछ राशियों को जीवन में लाभ प्राप्त हो सकते हैं। इन राशियों को करयिर-कारोबार के साथ ही आर्थिक पक्ष में भी सुधार देखने को मिलेगा। आइए जान लेते हैं कि राशिचक्र की किन राशियों के लिए यह युति बेहद शुभ मानी जा रही है।
मेष राशि
आपके पंचम भाव में शुक्र और केतु की रहस्यमयी युति बन रही है। इस योग के बनने से शिक्षा क्षेत्र में आपको लाभ होगा, खासकर उन लोगों को जो रिसर्च कर रहे हैं। इस दौरान विदेश जाने का आपका सपना भी पूरा हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए भी यह युति अच्छी रहेगी पार्टनर के साथ विवाह के बंधन में बंधने का निर्णय ले सकते हैं। आपका मनोबल बढ़ेगा जिससे करियर क्षेत्र में लाभ पाएंगे। धन-धान्य की स्थिति भी पहले से बेहतर होगी।
तुला राशि
आपके लिए शुक्र-केतु की युति कई मायनों में शुभ फलदायक साबित हो सकती है। कारोबार के क्षेत्र में आपको धन लाभ मिल सकता है। इस राशि के कुछ जातक अपना कारोबार शुरू करने का विचार बना सकते हैं। शुक्र आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेंगे। वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि
शुक्र केतु की युति आपके लिए लाभदायक साबित होगी। आपको कला, संगीत के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। जो लोग पब्लिक डीलिंग करते हैं उनके नाम का चर्चा लोगों के बीच होगा। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। करियर क्षेत्र में अच्छे परिणाम आपको प्राप्त हो सकते हैं। धन और पारिवारिक सुख आप पाएंगे।
धनु राशि
आपके धर्म भाव में केतु और शुक्र की युति होने से धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। इस दौरान कुछ लोगों के मन में वैराग्य जाग सकता है। आप ज्ञान इस दौरान अर्जित करेंगे। इसके साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा भी आप पर बनी रहेगी जिससे आपको धन-धान्य पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Ekadashi Ki Aarti Pdf: इंदिरा एकादशी के दिन कौन सी आरती की जाती है, यहां देखें आरती के लिरिक्स
Gochar Rashifal: बुध का उच्च राशि कन्या में प्रवेश मेष-वृषभ समेत इन 6 राशियों को बनाएगा धनवान, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर