1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Ekadashi Ki Aarti Pdf: उत्पन्ना एकादशी के दिन कौन सी आरती की जाती है, यहां देखें आरती के लिरिक्स

Ekadashi Ki Aarti Pdf: उत्पन्ना एकादशी के दिन कौन सी आरती की जाती है, यहां देखें आरती के लिरिक्स

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Sep 17, 2025 08:29 am IST,  Updated : Nov 15, 2025 06:42 am IST

Ekadashi Ki Aarti Pdf: हिंदू धर्म में एकादशी या ग्यारस एक महत्वपूर्ण तिथि है जिसकी बड़ी महिमा बताई गई है। इस दिन पर लोग व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की विधि विधान पूजा करते हैं। यहां हम आपको बताएंगे एकादशी व्रत वाले दिन कौन सी आरती की जाती है।

ekadashi aarti- India TV Hindi
एकादशी की आरती Image Source : CANVA

Ekadashi Ki Aarti Pdf: पद्म पुराण के अनुसार स्वयं महादेव जी ने नारद जी को बताया था कि एकादशी महान पुण्य देने वाली तिथि होती है। कहते हैं जो मनुष्य एकादशी का व्रत रखता है उसके पितृ और पूर्वज की आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है। आज 15 नवंबर 2025 को उत्पन्ना एकादशी है। ऐसे में आज भगवान विष्णु की पूजा के समय एकादशी की आरती करना बिल्कुल भी न भूलें। कहते हैं जो भी भक्त एकादशी व्रत रखकर एकादशी माता की सच्चे मन से आरती करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। यहां आप देखेंगे एकादशी आरती के लिरिक्स। 

एकादशी माता की आरती (Ekadashi Mata Ki Aarti)

  • ॐ जय एकादशी, जय एकादशी, जय एकादशी माता।
  • विष्णु पूजा व्रत को धारण कर, शक्ति मुक्ति पाता॥
  • ॐ जय एकादशी…॥
  • तेरे नाम गिनाऊं देवी, भक्ति प्रदान करनी।
  • गण गौरव की देनी माता, शास्त्रों में वरनी॥
  • ॐ जय एकादशी…॥
  • मार्गशीर्ष के कृष्णपक्ष की उत्पन्ना, विश्वतारनी जन्मी।
  • शुक्ल पक्ष में हुई मोक्षदा, मुक्तिदाता बन आई॥
  • ॐ जय एकादशी…॥
  • पौष के कृष्णपक्ष की, सफला नामक है।
  • शुक्लपक्ष में होय पुत्रदा, आनन्द अधिक रहै॥
  • ॐ जय एकादशी…॥
  • नाम षटतिला माघ मास में, कृष्णपक्ष आवै।
  • शुक्लपक्ष में जया, कहावै, विजय सदा पावै॥
  • ॐ जय एकादशी…॥
  • विजया फागुन कृष्णपक्ष में शुक्ला आमलकी।
  • पापमोचनी कृष्ण पक्ष में, चैत्र महाबलि की॥
  • ॐ जय एकादशी…॥
  • चैत्र शुक्ल में नाम कामदा, धन देने वाली।
  • नाम बरुथिनी कृष्णपक्ष में, वैसाख माह वाली॥
  • ॐ जय एकादशी…॥
  • शुक्ल पक्ष में होय मोहिनी अपरा ज्येष्ठ कृष्णपक्षी।
  • नाम निर्जला सब सुख करनी, शुक्लपक्ष रखी॥
  • ॐ जय एकादशी…॥
  • योगिनी नाम आषाढ में जानों, कृष्णपक्ष करनी।
  • देवशयनी नाम कहायो, शुक्लपक्ष धरनी॥
  • ॐ जय एकादशी…॥
  • कामिका श्रावण मास में आवै, कृष्णपक्ष कहिए।
  • श्रावण शुक्ला होय पवित्रा आनन्द से रहिए॥
  • ॐ जय एकादशी…॥
  • अजा भाद्रपद कृष्णपक्ष की, परिवर्तिनी शुक्ला।
  • इन्द्रा आश्चिन कृष्णपक्ष में, व्रत से भवसागर निकला॥
  • ॐ जय एकादशी…॥
  • पापांकुशा है शुक्ल पक्ष में, आप हरनहारी।
  • रमा मास कार्तिक में आवै, सुखदायक भारी॥
  • ॐ जय एकादशी…॥
  • देवोत्थानी शुक्लपक्ष की, दुखनाशक मैया।
  • पावन मास में करूं विनती पार करो नैया॥
  • ॐ जय एकादशी…॥
  • परमा कृष्णपक्ष में होती, जन मंगल करनी।
  • शुक्ल मास में होय पद्मिनी दुख दारिद्र हरनी॥
  • ॐ जय एकादशी…॥
  • जो कोई आरती एकादशी की, भक्ति सहित गावै।
  • जन गुरदिता स्वर्ग का वासा, निश्चय वह पावै॥
  • ॐ जय एकादशी…॥

Ekadashi Mata Ki Aarti Pdf Download

यह भी पढ़ें:

Personality Test: बड़े ही चालाक किस्म के होते हैं ऐसे होंठ वाले लोग, तुरंत निकलवा लेते हैं काम

घर में कपूर का ऐसे करें इस्तेमाल, चमक जाएगी किस्मत, दूर होगा दुर्भाग्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।