1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शुक्र करने वाले हैं पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर, इन 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, हर काम में आएगी बाधा

शुक्र करने वाले हैं पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर, इन 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, हर काम में आएगी बाधा

शुक्र जल्द ही नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, जिसका इन 4 राशियों पर नकारात्मक असर पड़ेगा। इन राशि के जातकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

शुक्र नक्षत्र गोचर 2026- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE शुक्र नक्षत्र गोचर 2026

16 जुलाई को शुक्र पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन इन 4 राशियों के लिए शुभ नहीं रहेगा। इन राशि के जातकों को कई तरह की परेशानियों झेलनी पड़ सकती है। इन्हें आर्थिक से लेकर करियर मामले में भी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन इन राशि वालों के जीवन पर नकारात्मक असर डालेगा। इनके हर काम में बाधा उत्पन्न होगी। तो चलिए जानते हैं कि वो अनलकी राशियां कौनसी हैं। 

वृषभ राशि

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों की परेशानी को बढ़ा सकता है। इन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। अंदर  आप उदास रह सकते हैं। कार्यस्थल पर काम में मन नहीं लगेगा। इस समय घर और ऑफिस में छोटी-छोटी बातों को नदरअंदाज करें यही आपके लिए अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारी जरा संभलकर रहे वरना किसी से पैसों का धोखा मिल सकता है। इस समय कन्या राशि वाले पैसों का लेन-देन करने से भी बचें। नौकरी पेशा लोगों पर काम का बोझ बढ़ सकता है जिससे मन तनाव में रहेगा।

वृश्चिक राशि

शुक्र का नक्षत्र गोचर वृश्चिक राशि के जीवन पर नकारात्मक असर डालेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है। इस समय व्यापार से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लें। सेहत का भी विशेष रूप से ध्यान रखें वरना एक छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। गाड़ी चलाते समय विशेष रूप से सावधानी बरतें। 

मीन राशि 

मीन राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा भारी रह सकती है। घर में अशांति रहने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आपके सभी कामों में बाधा आ सकती है। वैवाहिक जीवन में कड़वाहट आ सकती है। इस समय आर्थिक, करियर और सेहत तीनों मामले में विशेष रूप से सावधानी बरते हैं।

करें ये उपाय

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, सौंदर्य, प्रेम, आकर्षण और वैभव का कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है, उसे जीवन में सभी प्रकार के सुख-साधन, वाहन, और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। ऐसे में शुक्र को संतुलित रखना बहुत जरूरी माना गया है। तो शुक्र को मजबूत करने के लिए सफेद चीजों का दान करें। शुक्र ग्रह को शांत करने के लिए चीनी, दूध, चावल, चांदी और सफेद मिठाई का दान करें। इसके साथ ही गरीब और जरूरतमंदों को खीर खिलाएं। ऐसा करने से शुक्र ग्रह का शुभ परिणाम मिलता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

कर्क संक्रांति कब मनाई जाएगी 15 या 16 जुलाई? जानिए स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा