A
Hindi News धर्म Shukra Rashi Parivartan 2026: राम नवमी पर शुक्र मेष राशि में करेंगे प्रवेश, 4 राशियों का बदलेगा समय, होगी बंपर कमाई

Shukra Rashi Parivartan 2026: राम नवमी पर शुक्र मेष राशि में करेंगे प्रवेश, 4 राशियों का बदलेगा समय, होगी बंपर कमाई

Shukra Rashi Parivartan 2026: राम नवमी के दिन शुक्र मंगल की राशि मेष में प्रवेश कर जायेंगे। इस राशि में शुक्र के प्रवेश करते ही 4 राशि वालों को जमकर लाभ मिलेगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

shukra rashi parivartan- India TV Hindi Image Source : INDIA TV शुक्र का राशि परिवर्तन

Shukra Rashi Parivartan 2026: राम नवमी 26 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन सुख और वैभव का कारक ग्रह शुक्र मेष राशि में प्रवेश करने जा रहा है। जब भी शुक्र राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। लेकिन राम नवमी के शुभ अवसर पर होने जा रहा शुक्र का गोचर 4 राशियों के लिए बेहद खास साबित होगा। इन राशियों की किस्मत शुक्र के गोचर से चमक जाएगी। अचानक से धन-धान्य में बढ़ोतरी होने लगेगी। बिजनेस भी तगड़ा लाभ होगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर काफी सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित होगा। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया हो जाएगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। वेतन में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा और नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने के योग बनेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों लिए शुक्र का मेष राशि में प्रवेश काफी लाभकारी साबित होगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नेटवर्किंग से नए अवसर मिलेंगे। अटके काम पूरे होंगे।नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों लिए यह गोचर भाग्य बदलने वाला साबित होगा। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में विस्तार होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आय में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर लाभकारी रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिरता के संकेत हैं। करियर में प्रगति होगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Ketu Nakshatra Gochar 2026: मार्च में केतु अपने नक्षत्र में करेगा प्रवेश, 3 राशियों का बदलेगा समय, खूब होगी कमाई