1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शुक्र-शनि के बीच 1 अगस्त को बनेगा समसप्तक योग, मेष-तुला सहित 3 राशियों के बढ़ सकते हैं खर्चे, पेशेवर जीवन में भी रहना होगा सतर्क

शुक्र-शनि के बीच 1 अगस्त को बनेगा समसप्तक योग, मेष-तुला सहित 3 राशियों के बढ़ सकते हैं खर्चे, पेशेवर जीवन में भी रहना होगा सतर्क

अगस्त के पहले दिन शुक्र ग्रह का गोचर कन्या राशि में होगा और इस गोचर के चलते शुक्र-शनि के बीच समसप्तक योग बनेगा। इस योग के बनने से कुछ राशियों को आर्थिक और पेशेवर जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।

Shukra Shani Samsaptak Yog- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC शुक्र-शनि समसप्तक योग

शुक्र ग्रह 1 अगस्त की सुबह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। शुक्र का गोचर सुबह 9 बजकर 33 मिनट पर होगा। शुक्र के राशि बदलते ही मीन राशि में बैठे शनि के साथ शुक्र समसप्तक योग बनाएंगे। शुक्र अपनी नीच राशि में स्थित होकर समसप्तक योग बनाएंगे इसलिए कुछ राशियों को आर्थिक क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है साथ ही करियर से जुड़े मामलों को लेकर भी संभलकर रहना होगा। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में। 

मेष राशि 

समसप्तक योग के दौरान शुक्र ग्रह आपकी राशि से छठे भाव में होंगे और शनि आपके द्वादश भाव में स्थित हैं। इन दोनों ग्रहों के प्रभाव के कारण अचानक से आपके खर्च बढ़ सकते हैं। आपकी या आपके किसी करीबी की तबीयत खराब होने की वजह से भी धन खर्च हो सकता है, इसलिए अपने साथ-साथ परिवार के लोगों की तबीयत का भी ख्याल रखें। मेष वालों को करियर से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला बिना सोच-विचार के नहीं लेना चाहिए। उपाय के तौर पर शिवलिंग पर जल अर्पित करें। 

तुला राशि

आपकी राशि के स्वामी शुक्र समसप्तक योग के दौरान आपके राशि से द्वादश भाव में नीच अवस्था में स्थित रहेंगे। द्वादश भाव को हानि का भाव कहा जाता है इसलिए धन से जुड़े मामलों को लेकर आपको सतर्कता बरतनी होगी। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें। घर के किसी कीमती सामान के खराब होने की वजह से जमा पूंजी खर्च हो सकती है। पेशेवर जीवन में हर कार्य आपको एकाग्रता और सतर्कता से करना होगा तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे। उपाय के तौर पर तुला राशि के जातकों को गणेश जी की पूजा करनी चाहिए।  

मीन राशि  

मीन राशि के जातकों के सप्तम भाव में नीच के शुक्र का होना चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सामाजिक स्तर पर संभलकर आपको रहना होगा नहीं तो मान-सम्मान में कमी आ सकती है। धन का लेन-देन बेहद सावधानी से आपको करना होगा नहीं तो धनहानि हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आपके काम पर सीनियर्स की नजर हो सकती है इसलिए किसी भी काम में लापरवाही न बरतें। उपाय के तौर पर मीन राशि के जातकों को शिवलिंग पर गन्ने का रस अर्पित करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

राजयोग लेकर पैदा होते हैं मूलांक 3 वाले, लेकिन ये 3 गलतियां सब कर सकती हैं स्वाहा!