1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सूर्य 17 सितंबर को राशि बदलते ही शुक्र के साथ बनाएंगे द्विद्वादश योग, 2 राशियों के धैर्य और योग्यता की हो सकती है कड़ी परीक्षा

सूर्य 17 सितंबर को राशि बदलते ही शुक्र के साथ बनाएंगे द्विद्वादश योग, 2 राशियों के धैर्य और योग्यता की हो सकती है कड़ी परीक्षा

सूर्य ग्रह 17 सितंबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। इस गोचर के बाद सूर्य और शुक्र के बीच द्विद्वादश योग बनेगा। इस योग के चलते 2 राशियों के धैर्य और योग्यता की परीक्षा हो सकती है। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।

Dwidwadash Yog- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH द्विद्वादश योग 17 सितंबर

सूर्य ग्रह 17 सितंबर की सुबह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। वहीं वर्तमान में शुक्र तुला राशि में विराजमान हैं। ऐसे में 17 सितंबर को सूर्य और शुक्र के बीच द्विद्वादश योग का निर्माण होगा। इस योग के चलते आत्मा, आत्मविश्वास के कारक ग्रह सूर्य और रचनात्मकता, भौतिक सुखों के कारक ग्रह शुक्र कुछ जातकों के जीवन में संघर्ष ला सकते हैं। इन राशियों के धैर्य और योग्यता की परीक्षा हो सकती है। आइए जान लेते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां और क्या सावधानियां इनको जीवन में बरतनी होंगी। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक वालों शुक्र आपके त्रिक भावों में से एक द्वादश भाव में इस समय विराजमान हैं वहीं सूर्य 17 सितंबर को आपके एकादश भाव में आएंगे। एकादश भाव भले ही लाभ का क्यों न हो लेकिन आपको कड़ें संघर्षों का सामना सूर्य गोचर के बाद करना पड़ सकता है। शुक्र-सूर्य के द्विद्वादश योग के चलते अचानक से आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। इस दौरान धैर्य और समझदारी से फैसला नहीं लेंगे तो आर्थिक पक्ष डगमगा सकता है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की कड़ी परीक्षा भी सीनियर्स ले सकते हैं। आपको हर कार्य को समय पर पूरा करना होगा नहीं तो बुरी स्थिति में फंस सकते हैं। कारोबारियों को आंख मूंदकर किसी पर भी भरोसा इस दौरान नहीं करना चाहिए, नुकसान हो सकता है। निवेश करते हैं तो बिना सलाह के आगे बढ़ने से आपको बचना चाहिए। उपाय के तौर पर आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, ऐसा करने से कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के लोगों द्विद्वादश योग के दौरान सूर्य आपके अष्टम भाव में गोचर करेंगे वहीं शुक्र आपके नवम भाव में रहेंगे। सूर्य की स्थिति के चलते आपको जीवन के हर क्षेत्र में संभलकर आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। धैर्य और संतुलन के साथ आगे नहीं बढ़ेंगे तो नुकसान भी आपको उठाना पड़ सकता है खासकर धन के मामलों में। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं उनको अपनी योग्यता को निखारना होगा तभी सफलता मिलने के योग बनेंगे। कारोबारियों के बने-बनाए काम किसी वजह से अटक सकते हैं जिसके कारण निराशा होगी, हालांकि निराश होने के बजाय कर्म करते रहें सफलता भी आपके कदम अवश्य चूमेगी। सेहत को लेकर भी कुंभ वालों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। उपाय के तौर पर शिवलिंग पर जल अर्पित आपको करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

पितरों की पूजा के तुरंत बाद गलती से भी न करें ये 4 काम, श्राद्ध-तर्पण करने का शुभ फल हो सकता है नष्ट