1. Hindi News
  2. धर्म
  3. मां लक्ष्मी की कृपा बरसने से पहले मिलते हैं ये संकेत, अगर ऐसा हुआ तो जल्द शुरू होगा अच्छा समय

मां लक्ष्मी की कृपा बरसने से पहले मिलते हैं ये संकेत, अगर ऐसा हुआ तो जल्द शुरू होगा अच्छा समय

माता लक्ष्मी धन की देवी कही जाती हैं। जिस भी व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है उसे जीवन में सुखद फलों की प्राप्ति होती है। जब माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं तो कुछ विशेष संकेत देती हैं, आज इसी के बारे में हम आपको जानकारी देंगे।

Goddess Lakshmi- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV माता लक्ष्मी

माता लक्ष्मी को हिंदू धर्म में धन की देवी माना जाता है। हर व्यक्ति चाहता है कि मां लक्ष्मी की कृपा उस पर बनी रहे, लेकिन सभी पर देवी प्रसन्न हों ऐसा संभव नहीं। हालांकि, अगर आपको जीवन में कुछ विशेष संकेत मिलते हैं तो इन्हें माता लक्ष्मी की कृपा बरसने का सूचक माना जाता है। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

उल्लू का दिखना 

उल्लू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर कभी आपको राह में चलते हुए उल्लू दिख जाए तो समझ जाइए माता लक्ष्मी की कृपा आप पर जल्दी ही बरसेगी और धन से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा। 

मोर का दिखना 

अगर आपको अपने घर के आसपास या फिर रास्ते में मोर दिख जाए तो ये भी लक्ष्मी कृपा का संकेतक माना जाता है। ऐसा होने पर भी आपके जीवन में धन-धान्य की प्रचुरता होती है। 

सपने में इन चीजों का दिखना भी शुभ

अगर आपको सपने में कभी कमल का फूल, हाथी, गाय या शंख दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपकी झोली खुशियों से भर देंगी। 

इन ध्वनियों का सुनाई देना 

अगर आपको बार-बार शंख या बांसुरी की धुन सुनाई देती है या आपको आभास होता है कि कहीं से इन वाद्ययंत्रों की ध्वनि आ रही है तो इसे भी बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ यह लगाया जाता है कि देवी लक्ष्मी जल्द ही आपके जीवन में आर्थिक संपन्नता लाएंगी। 

ये भी हैं देवी लक्ष्मी की कृपा के संकेतक

सुबह के समय अगर कोई व्यक्ति झाडू लगाते हुए आपको दिखता है, सुबह गन्ना या कोई व्यक्ति गन्ना खाते हुए दिखता है तो इसे भी देवी लक्ष्मी की कृपा के रूप में देखा जाता है। वहीं अगर आपके दाहिने हाथ में बार-बार खुजली हो रही है तो धन-धान्य की वर्षा आपके जीवन में हो सकती है। 

माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए आपको हमेशा उनकी पूजा और ध्यान करना चाहिए। इसके साथ ही घर में हमेशा साफ-सफाई रखनी चाहिए और परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बिठाकर रखना चाहिए। आपके घर में जितनी शांति और स्वच्छता होगी उतना ही माता लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होंगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

सावन में इन 5 चीजों का सपने में दिखना बेहद शुभ, भगवान शिव की कृपा का हैं संकेत

जल या बेलपत्र शिवलिंग पर सबसे पहले क्या अर्पित करना चाहिए? सावन शुरू होने से पहले जान लें