1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सावन में इन 5 चीजों का सपने में दिखना बेहद शुभ, भगवान शिव की कृपा का हैं संकेत

सावन में इन 5 चीजों का सपने में दिखना बेहद शुभ, भगवान शिव की कृपा का हैं संकेत

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 02, 2025 11:13 am IST,  Updated : Jul 02, 2025 11:13 am IST

सावन का महीना शिव भक्ति के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस माह में अगर सपने में शिव जी से जुड़ी कुछ चीजें आपको दिखती हैं तो बेहद शुभ माना जाता है। आज इसी के बारे में हम आपको जानकारी देंगे।

Dream Meaning - India TV Hindi
स्वपन्नशास्त्र Image Source : META AI

सावन का महीना शिवभक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से भगवान शिव की कृपा भक्तों को प्राप्त होती है। साल 2025 में 11 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है। इस माह के दौरान कुछ सपनों का दिखना भी बेहद शुभ माना गया है। ये सपने भगवान शिव की कृपा का संकेत माने जाते हैं, आज हम आपको इन्हीं सपनों के बारे में जानकारी देंगे। 

सपने में शिवलिंग

सावन के महीने में अगर आपको सपने में शिवलिंग दिखाई दे तो समझ जाइए भोलेनाथ का आशीर्वाद आपके साथ है। यह सपना आने के बाद आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही सपने में शिवलिंग का दिखना आपको आध्यात्मिक क्षेत्र में भी उन्नति दिलाता है। 

सपने में रुद्राक्ष 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रुद्राक्ष भगवान शिव के आसुओं से बने हैं। इसलिए रुद्राक्ष को बेहद शुभ माना जाता है। अगर सावन माह के दौरान सपने में आपको रुद्राक्ष दिख जाए तो इसका अर्थ यह माना जाता है कि शिव जी आपके रोग-दोषों को दूर कर देंगे। सपने में रुद्राक्ष का दिखने के बाद आपके शारीरिक और मानसिक रोग ठीक होने लगते हैं। साथ ही जीवन में अच्छे बदलाव भी आते हैं।  

सपने में सांप

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सावन के महीने में अगर किसी को सपने में सांप नजर आता है तो ये सपना भी शुभता का सूचक होता है। इस सपने का अर्थ है कि शिव जी आप से प्रसन्न हैं। साथ ही सपने में सांप दिखने के बाद आपको धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है, आर्थिक रूप से आप सशक्त हो सकते हैं। 

सपने में त्रिशूल 

अगर सावन में आपको सपने में त्रिशूल दिखाई दे तो समझ लीजिए आपके शत्रुओं का नाश होगा। इसके साथ ही आपके घर परिवार में सुख और समृद्धि आएगी। यह सपना भी शिव कृपा का संकेतक माना जाता है। सपने में त्रिशूल का दिखना यह भी दर्शाता है कि आप अपने अंदर बसी बुराइयों का भी अंत कर सकते हैं। 

सपने में बैल 

हिंदू धर्म में बैल को नंदी का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में सावन माह के दौरान सपने में नंदी के दर्शन होना भी अत्यंत शुभ होता है। नंदी जी के सपने में दिखने का यह अर्थ लगाया जाता है कि करियर के क्षेत्र में आप लाभ पाएंगे। आर्थिक रूप से भी आप सशक्त होंगे और आपकी मेहनत का शुभ परिणाम आपको प्राप्त होगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।