1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Singh Rashi 2026: इन 3 महीनों में बदल जाएगी सिंह वालों की तकदीर, नौकरी-बिजनेस में मिलेगी जबरदस्त तरक्की

Singh Rashi 2026: इन 3 महीनों में बदल जाएगी सिंह वालों की तकदीर, नौकरी-बिजनेस में मिलेगी जबरदस्त तरक्की

Singh Rashifal 2026: सिंह राशि वालों के लिए 2026 बढ़िया रहने वाला है। खासतौर से आपके लिए इस साल के तीन महीने शानदार रहेंगे। इन तीन महीनों में आपको करियर में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिलेगी।

singh rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सिंह वालों के लिए शानदार रहेगा नया साल

Singh Rashifal 2026: सिंह वालों के लिए नया साल काफी शानदार दिखाई दे रहा है। पूरे साल शनिदेव आपके आठवें स्थान पर विराजमान रहेंगे। तो वहीं राहु आपके सातवें स्थान पर रहेंगे और 5 दिसंबर को छठे स्थान पर आ जाएंगे। जबकि केतु आपके लग्न स्थान पर गोचर करेंगे और 5 दिसंबर को ये आपके बारहवें स्थान पर गोचर शुरू कर देंगे। ग्रहों की चाल आपके पक्ष में दिखाई दे रही है जो पूरे साल आपकी स्थिति मजबूत बनाए रखेगी।

सिंह राशि वालों के लिए तीन महीने रहेंगे शानदार

वर्ष 2026 सिंह वालों के लिए ढेर सारे अवसर और खूब सफलता लेकर आ रहा है। वैसे तो ये पूरा साल आपके लिए शानदार रहेगा लेकिन इस साल के तीन महीने विशेष रूप से आपके लिए लकी साबित होंगे। ये तीन महीने हैं मार्च, अप्रैल और मई। इन तीनों महीनों में आपकी सारी मुरादें पूरी हो जाएंगी। नौकरी-बिजनेस में आपको जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिलेगी। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है यानि बड़ी कंपनी और अच्छा पैकेज मिलेगा। आप अपनी कार्यक्षमता से अपने सीनियर्स को और लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। आप अपने दम पर बिजनेस की दुनिया में अपना नाम बनायेंगे।

 देवगुरु बृहस्पति की रहेगी विशेष कृपा

देवगुरु बृहस्पति आपके ग्यारहवें स्थान में गोचर से आपके जीवन में सकारात्मक परिणाम लाएगा। इस वर्ष आपके बिजनेस में बड़ा परिवर्तन आएगा। यदि आप साझेदारी में कुछ नया करने की सोच रहें हैं तो 2026 आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो इस साल आपको आसानी से लोन मिल जाएगा। ऑनलाइन ट्यूशन या कोचिंग से जुड़े कामों में अच्छी सफलता मिल सकती है प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। वकालत की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अचानक बड़ी उपलब्धि हाथ लगेगी।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण होते ही 4 राशियों का शुरू हो जाएगा गोल्डन पीरियड!

Chandra Grahan 2026: इस बड़े हिंदू त्योहार पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, भारत में भी देगा दिखाई, नोट कर लें डेट