1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Makar Sankranti 2026 Horoscope: मकर संक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण होते ही 4 राशियों का शुरू हो जाएगा गोल्डन पीरियड!

Makar Sankranti 2026 Horoscope: मकर संक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण होते ही 4 राशियों का शुरू हो जाएगा गोल्डन पीरियड!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jan 07, 2026 11:58 am IST,  Updated : Jan 07, 2026 09:27 pm IST

Makar Sankranti 2026 Horoscope: मकर संक्रांति पर सूर्य देव के उत्तरायण होते ही कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

makar sankranti- India TV Hindi
मकर संक्रांति पर उत्तरायण होंगे सूर्य देव Image Source : FREEPIK

Makar Sankranti 2026 Horoscope: मकर संक्रांति का दिन बेहद ही शुभ माना जाता है। इस दिन सूर्य देव धनु से अपने पुत्र की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। मकर राशि में सूर्य के गोचर शुरू करते ही शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इसके अलावा इस दिन सूर्य देव उत्तरायण हो जाते हैं। 'उत्तरायण' का अर्थ है सूर्य का उत्तर की ओर गमन। चलिए जानते हैं सूर्य का ये परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सूर्य देव का उत्तरायण होना बेहद शुभ साबित होगा। आपको कार्यों में सफलता मिलने शुरू हो जाएगी। बीच में राहु थोड़ा-बहुत परेशान करने की कोशिश जरूर करेगा लेकिन आप अपनी समझदारी से हर परेशानी से पार पा लेंगे। धन-धान्य में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए भी सूर्य देव का उत्तरायण होना लाभकारी साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। नौकरी में मनमुताबिक परिणाम मिलेंगे। आप बिजनेस में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आय के संसाधनों में वृद्धि होगी। नई नौकरी प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की किस्मत भी मकर संक्रांति से चमक जाएगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे आपको सफलता मिलेगी। विदेश जाने का शुभ अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी काम में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का मकर संक्रांति से अच्छा समय शुरू हो जाएगा। सूर्य की चाल आपको खूब लाभ देगी। आपको हर काम में सफलता मिलेगी और नई नौकरी के ऑफर भी आ सकते हैं। आप किसी दोस्त के साथ मिलकर नया बिजनेस शुरू करने की सोच सकते हैं। कुल मिलाकर आपका अच्छा समय आने वाला है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Chandra Grahan 2026: इस बड़े हिंदू त्योहार पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, भारत में भी देगा दिखाई, नोट कर लें डेट

Rahu 2026: 18 साल बाद राहु बना सबसे शक्तिशाली, अगले 100 दिन इन 4 राशियों के लिए रहेंगे भारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म