1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सोमवार को शोभन योग और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग, जरूर आजमाएं ये उपाय, दूर होगी हर बाधा

सोमवार को शोभन योग और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग, जरूर आजमाएं ये उपाय, दूर होगी हर बाधा

अगर आपके जीवन में विघ्न-बाधाएं और परेशानियां बनी हुई हैं तो सोमवार के दिन इन उपायों को जरूर करें। ऐसा करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

सोमवार के उपाय- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सोमवार के उपाय

सोमवार को शोभन योग शाम 4 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। वहीं पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।  उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में सूर्यदेव की उपासना करना बड़ा ही फलदायी रहता है। वहीं शुभ कार्यों और यात्रा पर जाने के लिए शोभन योग उत्तम माना गया है। इस योग में शुरू की गई यात्रा मंगलमय एवं सुखद रहती है। हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन महादेव की पूजा-अर्चना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि इस शुभ योग में क्या विशेष उपाय करना चाहिए।

- अगर आप अपने जीवन में बड़ी उपलब्धियां पाना चाहते हैं और अपने समस्त कार्यों में सफलता सुनिश्चित करना चाहते है, तो आज के दिन आपको विश्वेदेव का इस प्रकार ध्यान करना चाहिए- ‘ऊँ इन्द्राय नमः ....... ऊँ अग्नये नमः ....... ऊँ सोमाय नमः ....... ऊँ त्वष्ट्राय, नमः ....... ऊँ रुद्राय नमः ....... ऊँ पूखनाय नमः ....... ऊँ विष्णुवे नमः ....... ऊँ अश्विनीये नमः ....... ऊँ मित्रावरूणाय नमः ....... ऊँ अंगीरसाय नमः’।

- अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को सुख और प्रसन्नता से भरा देखना चाहते हैं, तो उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के दौरान कटहल के पेड़ या उसके फल का दर्शन करें और हाथ जोड़कर अपने वैवाहिक जीवन में सुख और सम्पन्नता लाने के लिए प्रार्थना करें। अगर आज के दिन कटहल के पेड़ का दर्शन करना संभव न हो, तो आप इंटरनेट या अपने फोन पर तस्वीर का दर्शन कर सकते है अगर ये भी संभव न हो तो मन में हरे-भरे कटहल के पेड़ की कल्पना करके उसे प्रणाम करें।

- अगर आपको लगता है कि आपके जीवनसाथी के बिजनेस को किसी की नजर लग गई है, जिससे उनके बिजनेस की गति रुक गई है, तो आज के दिन आपको काली गुंजा के 11 दाने लेकर, उन्हें भगवान शिव के हाथों से स्पर्श कराना चाहिए। फिर उन दानों को अपने जीवनसाथी को देकर उनसे कहें कि वो इन्हें संभालकर अपने पास रख लें।

- अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान हैं, आपको आर्थिक रूप से कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है, तो आज के दिन आपको 3 मुखी रुद्राक्ष की पूजा करके, उसे गले में धारण करना चाहिए। आप चाहें तो उसका ब्रेसलेट बनावाकर हाथ में भी धारण कर सकते हैं।

- अगर आपकी अपने पड़ोसियों से बिल्कुल नहीं बनती है और किसी-किसी बात पर तो आप लोगों का झगड़ा भी हो जाता है, तो आज के दिन आपको उनके घर के सामने से थोड़ी-सी मिट्टी लाकर, उस पर रुद्राक्ष की माला से भगवान शिव के मंत्र का 5 माला, यानि 540 बार जप करना चाहिए। इसके बाद उस मिट्टी को वापस वहीं रख आयें, जहां से आप उसे उठाकर लाये हों।

- अगर आप अपने धन्य-धान्य और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन स्नान आदि के कार्यों से निवृत्त होकर अपने घर के आसपास किसी शिव मंदिर में जाकर, जल में थोड़ा गंगाजल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।

- अगर आपके परिवार में हमेशा किसी न किसी का स्वास्थ्य खराब रहता है, या सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहता है, तो आज के दिन आपको अपने घर में महामृत्युंजय यंत्र की स्थापना करनी चाहिए और उसकी विधि-पूर्वक पूजा करके, उस पर मंत्रों का जप करना चाहिए। जिस मंत्र का आपको जप करना है, वो इस प्रकार है - 'ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥'

- अगर आप अपने दिमाग को शीतल रखना चाहते हैं, अपने कार्यों को शांति पूर्वक बिना किसी परेशानी के करना चाहते हैं, तो आज के दिन थोड़ा-सा चंदन घिसकर पहले शिवलिंग पर तिलक लगाएं। फिर उस बचे हुए चंदन से अपने मस्तक पर भी तिलक लगाएं।

- अगर आप अपने कार्यों की सफलता को लेकर बहुत ज्यादा घबराते हैं या जब तक आपका काम न बन जाये, तब तक आपको एक टेंशन-सी बनी रहती है, तो आज के दिन आपको अपनी माता से आशीर्वाद के रूप में एक मुट्ठी चावल प्राप्त करने चाहिए और उन्हें एक पोटली में बांधकर अपने पास संभालकर रखना चाहिए।

- आपने देखा होगा आपको उस समय बहुत गुस्सा आता है जब काफी मेहनत करने के बाद भी परिणाम अच्छे नहीं मिल पाते। आपको याद सब कुछ रहता है लेकिन परीक्षा के समय भूल जाते है तो आप चांदी का एक चौकोर टुकड़ा बाहर जाते समय अपनी जेब में हमेशा रखें।

- अगर आप अपने रूप-सौन्दर्य से सबको प्रभावित कर देना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको अपने स्नान के पानी में इलायची डालकर स्नान करना चाहिए और स्नान के बाद, साफ-सुथरे कपड़े पहनकर अपने घर के मंदिर में कपूर का दीपक जलाना चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

शारदीय नवरात्रि 2026: इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें ये किस बात का होता है संकेत