1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सोना और लोहा एक साथ धारण करने से जीवन में बढ़ सकते हैं संघर्ष, जानें क्यों इन दो धातुओं को एक साथ नहीं पहनना चाहिए

सोना और लोहा एक साथ धारण करने से जीवन में बढ़ सकते हैं संघर्ष, जानें क्यों इन दो धातुओं को एक साथ नहीं पहनना चाहिए

सोना और लोहा दोनों ही धातुएं जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली मानी जाती है। हालांकि, इन्हें एक साथ पहनना शुभ नहीं होता। ऐसा क्यों है इसके बारे में आज हम आपको अपने इस लेख में जानकारी देंगे।

Dhatu Jyotish- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC धातु ज्योतिष

सोना और लोहा दोनों ही धातुएं ज्योतिषीय सलाह पर लोगों के द्वारा पहनी जाती हैं। इन दोनों ही धातुओं का ज्योतिष में अपना अलग महत्व है लेकिन इन दोनों को एक साथ पहनना दिक्कतों का कारण बन सकता है। ज्योतिषाचार्यों के द्वारा अक्सर लोगों को यह सलाह दी जाती है कि इन दोनों धातुओं को एक साथ न पहनें। ज्योतिष में क्यों सोना और लोहा एक साथ पहनना सही नहीं माना जाता। इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।   

सोना 

ज्योतिष में सोना सूर्य और बृहस्पति ग्रह की धातु मानी जाती है। साथ ही सोना विस्तार, तेजस्विता, ऊर्जा, समृद्धि और सात्विक ऊर्जा की कारक धातु मानी जाती है। 

लोहा 

ज्योतिष शास्त्र में लोहा शनि देव की धातु है। लोहा संघर्ष, अनुशासन, तकनीक और तामसिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। 

क्यों इन दोनों धातुओं को नहीं पहनना चाहिए एक साथ? 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य और शनि भले ही पिता-पुत्र हों लेकिन इन दोनों के बीच शत्रुता का संबंध है। ऐसे में आप सूर्य की धातु सोना और शनि की धातु लोहा एक साथ पहनते हैं तो संघर्ष आपके जीवन में बढ़ सकते हैं। सात्विक और तामसिक ऊर्जा का टकराव होने से मानसिक परेशानियां आपको आ सकती हैं। आपके निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती हैं। इसके साथ ही पारिवारिक जीवन में भी कलह का सामना आपको करना पड़ सकता है। करियर के क्षेत्र में भी आप दिक्कतें झेल सकते हैं। सूर्य की ऊर्जा जहां आपको स्वतंत्रता और राजसी जीवन की ओर जाने के लिए प्रेरित करेगी वहीं शनि की ऊर्जा आपको अनुशासित रहने का पाठ पढ़ाएगी और दायरे में रहने की सीख देगी। कुल मिलाकर असमंजस की स्थिति में आप रहेंगे अगर लोहा-सोना एक साथ पहनेंगे तो। यही वजह है कि इन दोनों धातुओं को कभी भी एक साथ नहीं पहनना चाहिए।  

अपवाद 

अगर कुंडली में सूर्य/गुरु और शनि के बीच नवपंचम या किसी भी तरह का शुभ राजयोग बन रहा है तो लोहा और सोना एक साथ पहना जा सकता है। हालांकि इसके लिए योग्य ज्योतिषी से सलाह अवश्य लेना चाहिए। सोना, लोहा एक साथ पहनने की सलाह अगर ज्योतिषाचार्य देते हैं तो आपको सोना गले में धारण करना चाहिए और लोहा दाएं हाथ की तर्जनी उंगली में।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

क्या है कुंडली का 'भावात भावाम' सिद्धांत? इसके बिना अधूरी है ज्योतिषीय भविष्यवाणी!