1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chandra-Surya yuti 2026: जनवरी में सूर्य-चंद्र की युति मचाएगी धमाल, 3 राशियों पर खूब बरसेगा पैसा, हो जाएंगे मालामाल

Chandra-Surya yuti 2026: जनवरी में सूर्य-चंद्र की युति मचाएगी धमाल, 3 राशियों पर खूब बरसेगा पैसा, हो जाएंगे मालामाल

Sun-Moon Conjunction 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य-चंद्र की युति बेहद खास मानी जाती है। जहां सूर्य आत्मा के कारक हैं तो वहीं चंद्र देव मन के कारक हैं। ऐसे में जब ये दोनों ग्रह किसी राशि में साथ आते हैं तो इसका विशेष प्रभाव पड़ता है।

surya chandra yuti- India TV Hindi
Image Source : CANVA शनि की राशि में सूर्य-चंद्र की युति

Sun-Moon Conjunction 2026: सूर्य-चंद्र की ये अद्भुत युति 18 जनवरी को यानी मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के दिन मकर राशि (Makar Rashi) में बनने जा रही है। मकर शनि की राशि है (Shani Ki Rashi) और इस राशि में ये अद्भुत युति 18 जनवरी की शाम 04:41 से लेकर 20 जनवरी की देर रात 01:35 बजे तक बनी रहेगी। ऐसे में ये 3 तीन तीन राशियों के लिए बेहद खास साबित होंगे। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि (Taruus)

वृषभ राशि वालों के लिए यह युति आर्थिक उन्नति के द्वार खोलेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हो जाएगी। बिजनेस में बड़ा मुनाफा मिलेगा। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। 18 से 21 जनवरी तक का समय आपको सुनहरी सफलता दिलाएगा। नई नौकरी मिलने के शुभ योग बन रहे हैं। कोई अटका काम पूरा हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए ये युति करियर और कमाई के लिहाज से शानदार रहेगी। प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की प्रबल संभावना है। नौकरी बदलने के योग बनेंगे जिससे आपकी सैलरी में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। 18 से 21 जनवरी के बीच आपको आपकी मेहनत का फल मिलना शुरू हो जाएगा। अगर आप विदेश से जुड़ा व्यापार कर रह हैं तो जनवरी के ये तीन दिन आपके लिए बेहद खास साबित होंगे।

मकर राशि (Capricorn) 

मकर राशि वालों के लिए सूर्य-चंद्र की युति शानदार रहेगी। बिजनेस में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। बड़ा धन लाभ होने के प्रबल आसार हैं। साथ ही संपत्ति की खरीदारी के भी शुभ योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण इन 3 राशियों के लिए खतरनाक, न करें ये गलती नहीं तो हो जाएगा भारी नुकसान

Numerology: राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक के लड़के, जीवन में पाते हैं अपार प्रसिद्धि, ‘द राजा साहब’ एक्टर प्रभास का भी है यही मूलांक