Mulank 5 People Nature: सुपरस्टार प्रभास मूलांक 5 के जातक हैं। जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 और 23 होती है उनका मूलांक 5 माना जाता है। इस मूलांक के लड़के बेहद तेज दिमाग के होते हैं। ये चुनौतियों को चैलेंज के रूप में लेते हैं और जीत हासिल करके ही दम लेते हैं। कहा जाता है कि इस मूलांक के लड़के राजाओं जैसी जिंदगी जीने की चाह रखते हैं जिसके लिए ये खूब मेहनत भी करते हैं। इस मूलांक के लड़कों पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है जो बुद्धि, वाणी, व्यापार और चतुराई का कारक माना जाता है। चलिए जानते हैं मूलांक 5 वालों के बारे में दिलचस्प बातें।
मूलांक 5 के लड़कों की खासियत
- इस मूलांक के लड़के नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं।
- चुनौतियों को डर नहीं बल्कि चैलेंज के रूप में स्वीकार करते हैं और जीत हासिल करके ही दम लेते हैं।
- नई जगह, नए लोग और नए अनुभव इन्हें बेहद पसंद होते हैं इसलिए ये अपनी लाइफ में हमेशा कुछ न कुछ नया करते रहते हैं।
- इनकी एक खासियत ये है कि ये लोग फैसले जल्दी लेते हैं और मौके को हाथ से जाने नहीं देते।
- ये बचपन से ही अपनी एक अलग पहचान बनाने का सपना देखते हैं जिसमें ये सफल भी होते हैं।
- समय के साथ इनका जीवन स्तर लगातार बेहतर होता जाता है।
- फिल्म, मार्केटिंग, बिजनेस, मीडिया, राजनीति और कम्युनिकेशन से जुड़े क्षेत्रों में इन्हें सबसे ज्यादा सफलता मिलती है।
- ये लाइफ में जोखिम लेने से नहीं डरते। यही कारण है कि इन्हें अक्सर बड़ा आर्थिक लाभ मिलता है।
- मूलांक 5 वालों के जीवन में फेमस होने का योग मजबूत माना जाता है। इसी वजह से कई अभिनेता, नेता और बिजनेसमैन भी इस मूलांक से जुड़े होते हैं।
- सुपरस्टार प्रभास मूलांक 5 के बेहतरीन उदाहरण हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Makar Sankranti 2026: 23 साल बाद मकर संक्रांति पर बना महाशुभ संयोग, इन 3 राशियों की होगी तगड़ी कमाई!