आज यानी 22 अगस्त 2026 को बुध सूर्य राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में सूर्य देव पहले से विराजमान हैं। ऐसे में बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधादित्य राजयोग को ज्ञान, बुद्धि, करियर में तरक्की और धन लाभ का कारक माना जाता है। बता दें कि बुध को तर्क, संवार, व्यापार और निर्णय क्षमता से जुड़ा माना गया है। वहीं सूर्य को मान-सम्मान और आत्मविश्वास का कारक माना गया है। ऐसे में जब बुध और सूर्य की युति बनती है तब इन क्षेत्र में अपार तरक्की मिलती है। इसके अलावा करियर, व्यापार, आर्थिक और वाणी के मामले में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलता है। बुधादित्य राजयोग इन 4 राशियों के लिए बहुत ही शुभ और फलदायी रहने वाला है। इन्हें आर्थिक, व्यापार और करियर के मामले में लाभ मिलेगा। तो यहां जानिए को वो 4 लकी राशियां कौनसी हैं।
मिथुन राशि
बुधादित्य योग मिथुन राशि वालों के लिए फलदायी रहेगा। यह योग आपकी बौद्धिक क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ाएगा। मीडिया, राइटिंग, मार्केटिंग और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। इसके अलावा मिथुन राशि वालों के व्यापारियों को व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिसमें आगे चलकर मुनाफा मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभदायक रहेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए भी सूर्य-बुध की युति शुभ रहेगा। प्रमोशन का प्रबल योग बन रहा है। सिंह राशि के व्यापारियों के लिए भी यह सबसे बहुत ही उत्तम रहेगा। व्यापार में निवेश से लाभ मिलेगा और कई नई डील फाइनल हो सकती है। घर-परिवार में सुख-शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा।
कन्या राशि
बुधादित्य राजयोग के शुभ प्रभाव से कन्या राशि वालों के सभी काम बिना बाधा के पूरे होंगे। अचानक से धन का लाभ भी मिल सकता है। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह समय शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों को भी व्यापार में जबरदस्त लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं इस समय सेहत का भी पूरा साथ मिलेगा।
तुला राशि
बुधादित्य योग आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी। नया व्यवसाय शुरू करने या काम का विस्तार करने के लिए समय उत्तम है। नौकरी में मनचाहा बदलाव या स्थान परिवर्तन हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकता है। नया वाहन, जमीन या घर खरीद का सोच रहे हैं तो यह समय बहुत ही उत्तम रहेगा। इस समय मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
सावन पूर्णिमा व्रत कब रखा जाएगा 27 या 28 अगस्त? यहां दूर करें कंफ्यूजन, नोट कर लें सही डेट और चंद्रोदय का समय