1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budhaditya Yog 2026: बुधादित्य योग इन 5 राशियों पर करेगा खुशियों की बरसात, दूर होंगी आर्थिक और करियर संबंधी दिक्कतें

Budhaditya Yog 2026: बुधादित्य योग इन 5 राशियों पर करेगा खुशियों की बरसात, दूर होंगी आर्थिक और करियर संबंधी दिक्कतें

Budhaditya Yog 2026: मार्च का महीना कुछ राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। 7 मार्च को सूर्य-बुध की युति बन रही है, जो 5 राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ होगी। इस योग से आर्थिक लाभ, करियर में अवसर और भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं।

Budhaditya Yog 2026- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सूर्य-बुध युति 5 राशियों के लिए शुभ

Budhaditya Yog 2026: ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति हमारे जीवन को बदलकर रख देती है। ज्योतिष शास्त्र की माने तो ग्रह-नक्षत्र की बदलती चाल से कई बार व्यक्ति का बुरा वक्त संभल जाता है, तो कई बार खुशियों के लिए तरसना पड़ जाता है। वैदिक ज्योतिष में कुछ संयोग बेहद शुभ माने जाते हैं, तो कुछ अशुभ कहलाते हैं। इन्हीं में से एक संयोग सूर्य और बुध की युति को बहुत शुभ माना जाता है। इस युति को बुधादित्य योग कहा जाता है, जो कुछ विशेष राशियों के लिए आर्थिक और करियर संबंधी अवसरों को जन्म देता है। जानिए यह किन राशियों के लिए खुशियां ला सकता है। 

सूर्य और बुध की युति

सूर्य और बुध की युति 7 मार्च 2026 को होने जा रही है। इस दिन शनिवार है, शाम 4 बजकर 29 मिनट पर सूर्य और बुध दोनों ग्रह एक-दूसरे से जीरो (0 Degree)  डिग्री पर होंगे। इस समय बनने वाला यह योग इन राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा। धनलाभ, सुख-समृद्धि और करियर में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे।

मेष राशि: करियर और धन में लाभ

मेष राशि वालों को इस समय करियर में नए अवसर मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह समय बहुत फायदेमंद रहेगा। सरकारी नौकरी के प्रयास कर रहे जातकों को सफलता मिलने के योग हैं। आपके काम की सराहना होगी और धनलाभ के संकेत भी मिलेंगे।

मिथुन राशि: निवेश और व्यापार में फायदा

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक रूप से लाभकारी साबित होगा। व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं और निवेश से अच्छा फायदा होगा। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा और बिगड़े हुए काम पूरे होने के योग बनेंगे।

सिंह राशि: आत्मविश्वास और संपत्ति में वृद्धि

सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। राजनीति या किसी सामाजिक क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। यह समय आपके लिए बहुत शुभ और लाभकारी रहेगा।

तुला राशि: नए आर्थिक स्रोत

तुला राशि के जातकों के लिए आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। कमाई बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और धनलाभ के योग बनेंगे।

धनु राशि: साहस, शिक्षा और यात्रा

धनु राशि के जातकों के लिए यह युति लाभकारी साबित होगी। आर्थिक तौर पर लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा करने के अवसर बन सकते हैं। शिक्षा और अध्ययन में प्रदर्शन बेहतर रहेगा और साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:  Kendra Trikon Rajyog 2026: 26 मार्च तक चमकेगी किस्मत, 3 राशियों के लिए प्रमोशन और मुनाफे का सुनहरा दौर, खूब मिलेगा पैसा और प्रतिष्ठा!

कमजोर बुध देगा शुभ फल, सफलता-सम्मान और तेज बुद्धि के लिए बुधवार को करें 'बुध स्तोत्र' का पाठ