1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Gochar: सूर्य 15 मई को दिग्बली होकर चमकाएंगे इस राशि का भाग्य, 30 दिनों तक रहेगा 'गोल्डन पीरियड'

Surya Gochar: सूर्य 15 मई को दिग्बली होकर चमकाएंगे इस राशि का भाग्य, 30 दिनों तक रहेगा 'गोल्डन पीरियड'

Surya Gochar: सूर्य ग्रह 15 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य की यह स्थिति सिंह राशि वालों लिए बेहद शुभ साबित होगी क्योंकि सिंह के दसवें भाव में सूर्य गोचर करेंगे और इस भाव में सूर्य दिग्बली होते हैं। ऐसे में क्या परिणाम सिंह वालों को सूर्य गोचर के बाद मिलेंगे, आइए जानते हैं।

Surya Gochar- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC सूर्य गोचर

Surya Gochar: सूर्य ग्रह 15 मई को वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृषभ राशि में सूर्य के आने से कई राशियों को जीवन में अच्छे-बुरे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि राशिचक्र की पांचवीं राशि सिंह के लिए यह गोचर बेहद खास रह सकता है। सिंह, सूर्य की अपनी राशि है और वृषभ में गोचर के बाद सूर्य सिंह के दसवें भाव में रहेंगे। आपको बता दें कि सूर्य दसवें भाव में दिग्बली होते हैं यानि उन्हें दिशाबल प्राप्त होता है। दिग्बली होने पर हर ग्रह ताकतवर हो जाता है। इसी तरह 15 मई से सिंह राशि वालों के लिए भी सूर्य की स्थिति सकारात्मक हो जाएगी। सूर्य की इस स्थिति के चलते 15 मई से 15 जून तक का समय सिंह वालों के लिए गोल्डन पीरियड साबित हो सकता है। 

सिंह राशि को मिलेंगे ऐसे परिणाम 

ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह माना जाता है और साथ ही सरकारी क्षेत्रों, प्रतिष्ठा, नेतृत्व गुण आदि का कारक ग्रह भी सूर्य है। इसलिए सूर्य के दिग्बली होने से सिंह राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपको आय के अतिरिक्त स्रोत भी 15 मई के बाद मिलने के चांस हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्टा बढ़ेगी और राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोग आशातीत परिणाम पा सकते हैं। सरकारी क्षेत्रों से भी इस राशि वालों को लाभ हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को सरकारी जॉब मिल सकती है। वहीं पारिवारिक जीवन में भी अच्छे बदलाव इस राशि के जातकों को मिलेंगे। आपके काम करने की क्षमता बढ़ेगी जिससे कार्यक्षेत्र में आपके उच्च-अधिकारी आपसे प्रभावित होंगे। 

इस दौरान सोच-समझकर निवेश करते हैं तो भविष्य में जबरदस्त लाभ आपको मिल सकता है। शक्तिशाली सूर्य आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करेंगे। सूर्य की स्थिति के चलते मानसिक और शारीरिक रूप से भी अच्छे बदलाव आपमें आने की संभावना है। कुछ नौकरी पेशा लोगों को उच्च पद सूर्य के वृषभ राशि में गोचर के दौरान मिलने के भी योग हैं। आर्थिक लाभ के कई अवसर भी आपको मिल सकते हैं, बस आपको सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो सूर्य का वृषभ राशि में गोचर सिंह वालों के लिए गोल्डन पीरियड साबित हो सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Tri Ekadash Yog: 14 मई को गुरु-चंद्र के बीच बनेगा त्रिएकादश योग, 3 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ और धन लाभ

Numerology: थलापति विजय की सफलता का गुप्त कोड है अंक 4, जानिए कैसे राहु बदलता है इस मूलांक वालों की किस्मत!