1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: थलापति विजय की सफलता का गुप्त कोड है अंक 4, जानिए कैसे राहु बदलता है इस मूलांक वालों की किस्मत!

Numerology: थलापति विजय की सफलता का गुप्त कोड है अंक 4, जानिए कैसे राहु बदलता है इस मूलांक वालों की किस्मत!

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : May 10, 2026 11:15 am IST,  Updated : May 10, 2026 11:19 am IST

Thalapathy Vijay Numerology: ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक अत्यंत प्रभावशाली और रहस्यमयी ग्रह माना गया है। राहु अगर शुभ हो तो व्यक्ति सफलता की ऊंचाई पर शीघ्र पहुंच जाता है। थलापति विजय की जीत में भी राहु का खास साथ रहा है।

थलापति विजय- India TV Hindi
थलापति विजय Image Source : PTI/FILE

Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष के माध्यम से किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व, भविष्य और स्वाभाव का पता लगाया जा सकता है। अंक ज्योतिष में 1 से 9 तक के प्रत्येक अंक का स्वामी एक विशेष ग्रह होता है। ऐसे ही मूलांक 4 वालों का स्वामी राहु माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में राहु को अचानक मिलने वाली सफलता, क्रांतिकारी बदलाव और लीक से हटकर चलने वाला ग्रह माना जाता है। एक्टर से बने राजनेता टीवीके (तमिलगा वेत्त्री कज़गम) चीफ थलापति विजय का भी मूलांक 4 है। तमिलनाडु विधानसभा में विजय की पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। आज उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ली है। तो चलिए जानते हैं कि थलापति विजय की जीत में मूलांक 4 का क्या कनेक्शन रहा है।

थलापति विजय की जीत के पीछे है राहु का साथ

जोसेफ विजय चंद्रशेखर यानी थलापति विजय ने फिल्मों में अपने झंडे गाड़ने के बाद 2 साल पहले राजनीति में अपना कदम रखा था। उनकी जीत के पीछे राहु का बड़ा हाथ है। आपको बता दें कि विजय थलापति का जन्म 22 जून 1974 को हुआ था। इस हिसाब से उनका मूलांक नंबर 4 है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 वालों के जीवन में कुछ भी सामान्य गति से नहीं होता। राहु उन्हें अचानक और अप्रत्याशित सफलता दिलाता है। थलापति विजय को भी अपने करियर की शुरुआत में संघर्ष के बाद ही सफलता मिली थी। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राजनीति के क्षेत्र में राहु की स्थिति निर्णायक भूमिका निभाती है। राहु को 'कूटनीति' और 'सत्ता' का कारक माना जाता है, इसलिए इसे राजनीति का 'किंग मेकर' ग्रह कहा जाता है। राजनीति में राहु शुभ होने पर व्यक्ति को रातों-रात प्रसिद्धि या पद मिल सकता है। वह एक साधारण कार्यकर्ता से सीधे उच्च पद तक पहुंच सकता है।

मूलांक 4 वालों की खासियत 

  • अंक 4 वाले लोग पुरानी परंपराओं को चुनौती देने के लिए जाने जाते हैं। राहु व्यक्ति को अपना नया रास्ता बनाने की शक्ति देता है।
  • राहु की उस ऊर्जा का भी प्रतीक है जो व्यक्ति को मेहनती बनाता है। मूलांक 4 नंबर वाले लोग जब तक अपने लक्ष्य को पा नहीं लेते तब तक चैन से नहीं बैठते।
  • मूलांक 4 वालें लोग विपरीत परिस्थितियों में भी अडिग रहते हैं।  बहस करने में ये माहिर होते हैं और अपनी दलीलों से सामने वाले को निरुत्तर कर देते हैं।
  • इनमें चीजों को व्यवस्थित करने की गजब की क्षमता होती है। कठिन से कठिन कार्य को भी ये अपनी सूझबूझ से व्यवस्थित कर लेते हैं।
  • ये समाज में बदलाव लाने की इच्छा रखते हैं और अक्सर सत्ता या सिस्टम के साथ जुड़कर काम करना पसंद करते हैं।

मूलांक कैसे निकाला जाता है?

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा। 

1 से 9 अंक का स्वामी कौन है?

  • मूलांक 1- सूर्य
  • मूलांक 2- चंद्रमा
  • मूलांक 3- बृहस्पति
  • मूलांक 4- राहु
  • मूलांक 5- बुध
  • मूलांक 6- शुक्र
  • मूलांक 7- केतु
  • मूलांक 8- शनि
  • मूलांक 9- मंगल

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Surya Gochar 2026: सूर्य करने वाले हैं राशि परिवर्तन, इन राशियों का होगा भाग्योदय, मान-सम्मान और धन-वैभव में होगी वृद्धि

Tambe Ka Kada: तांबे का कड़ा पहनने से पहले जान लीजिए सही नियम और दिन, इस एक बात का जरूर रखें ध्यान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।