Surya Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का गोचर लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। इस महीने में सूर्य देव देवगुरु बृहस्पति की राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ग्रहों के राजा का मीन राशि में गोचर कई लोगों के जीवन में भावनात्मक और आध्यात्मिक बदलाव ला सकता है। इस अवधि में 7 राशियों को शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। जानिए किन राशियों का भाग्य चमकने वाला है।
मार्च में कब हो रहा सूर्य का गोचर
15 मार्च को रात 1 बजकर 8 मिनट पर सूर्य गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। सूर्य 14 अप्रैल की सुबह 9 बजकर 38 मिनट तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य को आत्मविश्वास, पहचान, नेतृत्व और ऊर्जा का कारक है। जबकि, मीन राशि करुणा, आध्यात्मिकता, कल्पनाशीलता और संवेदनशीलता का प्रतीक है।
वृषभ राशि
ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पहले दिया गया पैसा वापस मिलने की संभावना है। वर्कप्लेस पर आपका सम्मान बढ़ सकता है और प्रमोशन के अवसर भी मिल सकते हैं। अगर आप नई जगह जाने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। परिवार में बच्चों से जुड़ी चिंताएं भी कम होने के संकेत हैं।
मिथुन राशि
सूर्य का यह गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए राहत भरा साबित हो सकता है। लंबे समय से चल रही परेशानियों में कमी आ सकती है और मुश्किल हालात से निकलने का रास्ता मिल सकता है। अगर आप विदेश में नौकरी या विदेशी नागरिकता से जुड़े प्रयास कर रहे हैं तो सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, इस दौरान माता-पिता की सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी होगा।
कर्क राशि
इस राशि के लोगों को इस गोचर के दौरान मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। कई बार ऐसा महसूस हो सकता है कि काम रुक रहा है, लेकिन धैर्य बनाए रखने पर अंततः सफलता मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं। साहस और आत्मविश्वास के दम पर आप कठिन परिस्थितियों को संभाल सकते हैं। परिवार के बड़े सदस्यों और भाई-बहनों के साथ मतभेद से बचना बेहतर रहेगा।
तुला राशि
आपके लिए यह समय योजनाओं को सफल बनाने वाला हो सकता है। पहले जो लोग विरोध में थे, वही अब सहयोग करते दिखाई दे सकते हैं। छिपे हुए विरोधी कमजोर पड़ सकते हैं और कानूनी मामलों में भी आपके पक्ष में फैसला आने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान किसी को बड़ी रकम उधार देने से बचना चाहिए। विदेश से जुड़े कामों में भी लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
इस समय वृश्चिक राशि के लोगों में ऊर्जा और समझदारी बढ़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षा से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है और नए शादीशुदा जोड़ों के लिए संतान प्राप्ति के संकेत मिल सकते हैं। हालांकि, लव मैरिज का मन बना रहे लोगों को कुछ समय इंतजार करना बेहतर रहेगा।
मकर राशि
यह सूर्य गोचर इन जातकों के लिए अवसरों से भरा समय लेकर आ रहा है। नए काम शुरू करने या किसी महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है। नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के दम पर आप मुश्किल परिस्थितियों को भी संभाल सकते हैं। साथ ही धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के लिए यह गोचर खास महत्व रखता है क्योंकि सूर्य इसी राशि में प्रवेश कर रहा है। इस दौरान मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। सरकारी विभागों में रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। विदेश से जुड़े कार्य, नौकरी या वीजा से संबंधित प्रयासों में सफलता मिल सकती है। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी होगा, खासकर शरीर में दर्द या थकान को नजरंदाज न करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2026: अमावस्या पर लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, दिन में ही छा जाएगा घना अंधेरा
Mangal Nakshatra Gochar: मंगल का हुआ राहु के नक्षत्र में गोचर, 20 मार्च तक संभलकर रहें ये 3 राशियां