1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mangal Nakshatra Gochar: मंगल का हुआ राहु के नक्षत्र में गोचर, 20 मार्च तक संभलकर रहें ये 3 राशियां

Mangal Nakshatra Gochar: मंगल का हुआ राहु के नक्षत्र में गोचर, 20 मार्च तक संभलकर रहें ये 3 राशियां

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 04, 2026 10:11 pm IST,  Updated : Mar 04, 2026 10:11 pm IST

Mangal Nakshatra Gochar: मंगल ग्रह 3 मार्च की रात्रि को राहु के नक्षत्र शतभिषा में गोचर कर चुके हैं। इस नक्षत्र परिवर्तन के प्रभाव से किन राशियों को जीवन में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी, आइए जानते हैं।

Mangal Nakshatra Gochar- India TV Hindi
मंगल का नक्षत्र गोचर Image Source : FREEPIK

Mangal Nakshatra Gochar: मंगल ग्रह को ज्योतिष क्रूर ग्रहों की श्रेणी में रखा गया है। इनकी स्थिति के चलते मांगलिक दोष का निर्माण भी कुंडली में होता है। 3 मार्च की रात्रि में यही मंगल ग्रह राहु के नक्षत्र शतभिषा में गोचर कर चुके हैं। ऐसे में मंगल का यह गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। आपको बता दें कि 20 मार्च तक मंगल इस नक्षत्र में रहेंगे और राशिचक्र की 3 राशियों को इस दौरान सतर्क रहना होगा। आइए जान लेते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।

कर्क राशि

मंगल ग्रह का राहु के नक्षत्र में प्रवेश आपके जीवन में दिक्कतें पैदा कर सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको संभलकर रहना होगा। विवाहित लोग पार्टनर के साथ बातें सोच-समझकर करें नहीं तो अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सेहत को लेकर भी इस राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। सामाजिक स्तर पर उन लोगों से दूरी बनाएं जो हमेशा नकारात्मक बातें करते हैं। उपाय के तौर पर भगवान शिव की पूजा करें। 

कन्या राशि

शतभिषा नक्षत्र में मंगल का प्रवेश करना आपके करियर में उतार चढ़ाव लेकर आ सकता है। उच्च पदस्थ कर्मचारियों के साथ कहासुनी होने की आशंका है, थोड़ा सतर्क रहें। बेवजह की चिंताएं आपके समय और ऊर्जा को बर्बाद कर सकती हैं। मंगल का नक्षत्र बदलना आपकी सेहत के लिए भी अच्छा नहीं कहा जा सकता, आपको उदर और हृदय का विशेष ख्याल रखना होगा। योग-ध्यान करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 

मीन राशि  

मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से आपकी ऊर्जा मेें कमी आ सकती है। आलस्य आप पर हावी हो सकता है जिसके कारण कुछ काम बिगड़ सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी आशातीत परिणाम न मिलने से आप निराश हो सकते हैं। हालांकि आपको धैर्य बनाकर रखना चाहिए और मेहनत जारी रखनी चाहिए। परिवारिक के लोगों के साथ वार्तालाप सोच-समझकर करें आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। उपाय के तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Palmistry: भाग्य का मिलेगा साथ या जीवन में रहेगा संघर्ष? हथेली में शनि पर्वत की स्थिति से पता चलता है सबकुछ

Holi Bhai Dooj Katha: यमराज के वरदान से शुरू हुई भाई दूज की परंपरा, इस दिन जरूर करें भाई दूज की कथा का पाठ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।