Surya Gochar 2026: मेष राशि में सूर्य का प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा राजा जैसा सुख, जानें सूर्य गोचर का आपकी राशि पर क्या होगा असर
Sun Transit in Aries 2026: 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे। इन राशियों पर सूर्य गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। इन्हें सुख-समृद्धि और धन लाभ की प्राप्ति होगी।

Surya Gochar 2026 In Mesh Rashi: 14 अप्रैल को 9 बजकर 31 मिनट पर सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। 15 मई की सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक सूर्य मेष राशि में रहेंगे और फिर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के मीन से मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही सूर्यदेव का राशियों में गोचर का एक चक्र भी पूरा हो जाएगा। दरअसल आपको बता दें कि लगभग 30 दिनों के अंतराल पर सूर्य देव एक-एक करके सभी बारह राशियों में गोचर करते हैं। ये चक्र मेष राशि से शुरू होकर मीन राशि तक चलता है और फिर मेष राशि से दोबारा शुरू हो जाता है।
सूर्य देव के मेष राशि में प्रवेश करने से मीन खरमास भी समाप्त हो जाएगा और बीते एक महीने से जो शादी-ब्याह आदि शुभ कार्य बंद थे, वो भी फिर से शुरू हो जाएंगे। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि 15 मई तक सूर्य के मेष राशि में गोचर से सभी 12 राशियों पर क्या असर पड़ेगा। साथ ही जानेंगे कि अशुभ फलों से बचने के लिए आपको क्या उपाय करने चाहिए।
मेष राशि
सूर्य देव आपके लग्न स्थान, पर गोचर करेंगे। सूर्य देव के इस गोचर से आपको समाज में भरपूर यश और सम्मान मिलेगा। इससे आपके पैसों में वृद्धि होगी और आपके रिश्ते में मजबूती आयेगी। साथ ही संतान को न्याय से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। अतः 15 मई तक सूर्य देव की शुभ स्थिति बनाये रखने के लिए आज संक्रांति के दिन आपको मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करना चाहिए।
वृष राशि
सूर्य देव आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्य देव के इस गोचर से आप अपनी सुख-सुविधाओं को बढ़ाने के लिए 15 मई तक कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं। इस दौरान आपको शैय्या सुख का लाभ मिलेगा। आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। लिहाजा 15 मई तक शुभ फल पाने के लिए आपको सुबह के समय अपने घर के खिड़की, दरवाजे खोलकर रखने चाहिए, ताकि सूर्य देव की रोशनी से घर में पॉजिटिव ऊर्जा आ सके।
मिथुन राशि
सूर्य देव आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्य देव के इस गोचर से आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। ऑफिस में आपका इंक्रिमेंट हो सकता है यानि आपकी इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आज से 15 मई के बीच आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। तो 15 मई तक हर तरह से स्थिति को अपने पक्ष में रखने के लिए रात को सोते समय अपने सिरहाने पर 5 बादाम रखकर सोएं और अगले दिन उन बादाम को मंदिर में दान कर दें।
कर्क राशि
सूर्य देव आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्य देव के इस गोचर से आपको नौकरी में कुछ परेशानी फेस करनी पड़ सकती है। आपके करियर में कोई तीसरा व्यक्ति बाधा बन सकता है। साथ ही आपके पिता को भी अपने कम में 15 मई तक कुछ परेशानी हो सकती है। आपको अपने पिता के साथ रिश्ते को अच्छा बनाये रखने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही 15 मई तक सूर्य देव की अशुभ स्थिति से बचने के लिए आपको व्हाइट या ऑफ व्हाइट कलर की टोपी, पगड़ी या दुपट्टा पहनकर रखना चाहिए।
सिंह राशि
सूर्य देव आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्य देव के इस गोचर से आपको अपने भाग्य का पूर्ण सहयोग नहीं मिल पायेगा। लगातार मेहनत के बावजूद भी आपको मनचाही कामयाबी मिलने में परेशानी आ सकती है। लिहाजा 15 मई तक भाग्य का साथ पाने के लिए आज संक्रांति के दिन आपको जौ या चने से बना सत्तू दान करना चाहिए।
कन्या राशि
सूर्य देव आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्य देव के इस गोचर से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शारीरिक रूप से आप फिट बने रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आएगी। लिहाजा 15 मई तक सूर्य के शुभ फल बनाये रखने के लिए आपको काली गाय या बड़े भाई की सेवा करनी चाहिए।
तुला राशि
सूर्य देव आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्य देव के इस गोचर से जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में कुछ परेशानी आ सकती है। आपके प्रति उनका प्रेम कुछ कम हो सकता है। आपको उनके साथ व्यवहार ठीक बनाये रखना चाहिए। साथ ही इस चीज़ का ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें आपकी कही कोई बात बुरी ना लग जाये। इसके अलावा 15 मई तक सूर्य देव के अशुभ फलों से बचने के लिए भोजन करने से पूर्व अपने भोजन से एक रोटी निकालकर अपने किसी सहयोगी को, अपने दोस्त को या किसी जरूरतमंद को खिलाएं।
वृश्चिक राशि
सूर्य देव आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्य देव के इस गोचर से मित्रों के साथ आपके रिश्ते में मजबूती आयेगी। 15 मई तक आपके कुछ नये दोस्त भी बन सकते हैं। साथ ही इस दौरान कुछ पुराने दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप अपने विरोधियों के प्रयासों को सफल होने से पहले ही रोकने की क्षमता रखेंगे। लिहाजा 15 मई तक सूर्य देव की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए मंदिर में गुड़ का दान करें।
धनु राशि
सूर्य देव आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्य देव के इस गोचर से 15 मई तक आपको बहुत-से क्षेत्रों में लाभ मिलेंगे। विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे। आपके विवेक में बढ़ोतरी होगी। गुरु का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। आपको संतान का सुख मिलेगा। लवमेट के साथ भी आपके रिश्ते बेहतर होंगे। तो 15 मई तक सूर्य देव की कृपा से इन शुभ फलों को पाने के लिए रोटी का चूरमा बनाकर पक्षियों को खिलाएं।
मकर राशि
सूर्य देव आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्य देव के इस गोचर से भूमि-भवन के मामले में आपको मनचाहा लाभ नहीं मिल पायेगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे थे, तो आपको अभी कुछ समय और लग सकता है। साथ ही माता से सहयोग पाने में आपको कुछ परेशानी हो सकती है। अतः 15 मई तक सूर्य देव की अशुभ स्थिति से बचने के लिए और भूमि-भवन और वाहन का लाभ पाने के लिए किसी जरूरतमंद को भोजन खिलाएं।
कुंभ राशि
सूर्य देव आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्य देव के इस गोचर से आपको अपने कामों में भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। वो आपकी हर तरह से मदद के लिए तैयार रहेंगे। साथ ही दूसरों के सामने आप अपनी बात पूरे कॉन्फिडेंस के साथ रख पायेंगे, जिससे लोग आपसे बहुत प्रभावित होंगे। व्यापारियों को व्यापार में जबरदस्त मुनाफा मिलेगा। इसके अलावा कुंभ राशि के जातकों को अचानक से धन की प्राप्ति भी हो सकती है। लिहाजा 15 मई तक इस शुभ स्थिति को बनाये रखने के लिए- स्नान आदि के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें।
मीन राशि
सूर्य देव आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। सूर्य देव के इस गोचर से आपको पैसे कमाने के नये मौके मिलेंगे। आप अपनी मेहनत से उन मौकों का फायदा उठाने में कामयाब होंगे, जिससे आपको धन लाभ होगा। लिहाजा 15 मई तक सूर्य देव के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए आपको मंदिर में नारियल या नारियल का तेल दान करना चाहिए।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-