Surya Gochar: सूर्य ग्रह 15 जून 2026 को शत्रु राशि वृषभ से निकलकर मित्र राशि मिथुन में गोचर करेंगे। सूर्य का गोचर दोपहर के समय होगा। सूर्य अग्नि तत्व ग्रह हैं इसलिए अग्नि तत्व की 3 राशियों के लिए सूर्य का शुभ स्थिति में जाना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इन राशियों के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में शुभ परिणाम इन्हें मिल सकते हैं। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।
मेष राशि
अग्नि तत्व की पहली राशि और साथ ही सूर्य की उच्च राशि मेष वालों को सूर्य गोचर से बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आपकी ऊर्जा में वृद्धि देखने को मिलेगी। आप कार्यक्षेत्र में सही रणनीति बनाकर आगे बढ़ेंगे और आपको सफलता भी करियर के क्षेत्र में मिलेगी। डिजीटल क्षेत्र में कार्यरत लोगों को बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। कारोबारियों में बेहद शुभ परिणाम मिलने के योग हैं। अपने कारोबार का विस्तार इस राशि के कारोबारी कर सकते हैं। सेहत में भी सुखद बदलाव आ सकते हैं।
सिंह राशि
सूर्य देव के स्वामित्व वाली और अग्नि तत्व की सिंह राशि के जातकों के लिए भी सूर्य गोचर बेहद शानदार रह सकता है। आपके लाभ भाव में सूर्य का होना आपको हर ओर से लाभ दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको रुतबा बढ़ेगा और साथ ही कारोबार में भी इस राशि वालों को सुखद परिणाम मिलेंगे। बीते समय में की गई मेहनत का भी इस राशि के जातकों को सुखद परिणाम मिल सकता है। आर्थिक रूप से भी सिंह राशि के जातक सशक्त हो सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को कारोबार के क्षेत्र में बेहद सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस राशि के कुछ लोग अपना काम शुरू कर पाने में कामयाब होंगे। जो लोग सोशल मीडिया से जुड़ा काम करते हैं उनको भी बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को रोजगार मिलने के योग हैं। कुछ लोग वाहन खरीद पाने में भी कामयाब हो सकते हैं। इस हफ्ते के अंत में विदेश जाने का मौका भी आपको मिल सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
Santan Prapti Yog: कुंडली में जब भी बनते हैं ये 5 योग तो होती है संतान की प्राप्ति, जन्म पत्रिका देखकर आसानी से करें पता