कुंडली में सूर्य ग्रहण दोष तब बनता है जब सूर्य और राहु ग्रह एक ही भाव में विराजमान होते हैं या एक-दूसरे के साथ समसप्तक योग बनाते हैं। कुंडली में सूर्य ग्रहण दोष के चलते व्यक्ति को दिक्कतों का सामना जीवन में करना पड़ सकता है। इस दोष के प्रभाव से करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं और आर्थिक पक्ष भी डगमगा सकता है। साथ ही सूर्य ग्रहण दोष के बुरे प्रभाव के कारण आत्मविश्वास में भी कमी आती है। वहीं सूर्य ग्रहण वाले दिन अगर कुछ उपाय किए जाएं तो ग्रहण दोष का बुरा प्रभाव दूर हो सकता है। 12 अगस्त को रात के समय सूर्य ग्रहण लगेगा ऐसे में सूर्यास्त के बाद कुछ उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति उन लोगों को हो सकती है जिनकी कुंडली में सूर्य ग्रहण दोष बना हुआ है। आइए जान लेते हैं इन उपायों के बारे में।
सूर्य ग्रहण दोष को दूर करेंगे ये उपाय
- सूर्य ग्रहण दोष के बुरे प्रभावों को दूर करने के लिए 12 अगस्त की शाम को गुड़, गेंहू, लाल वस्त्रों आदि का दान आपको करना चाहिए। ये सारी सूर्य ग्रह से संबंधित मानी गयी हैं। ऐसे में इन चीजों का सूर्य ग्रहण वाले दिन दान करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति सुधरने लगती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और करियर, आर्थिक क्षेत्र में भी शुभ फलों की प्राप्ति आपको होने लगती है।
- सूर्य ग्रहण दोष से मुक्त होने के लिए आपको ग्रहण वाले दिन सूर्य ग्रह के मंत्रों का जप करना चाहिए। सूर्य ग्रह के मंत्र 'ॐ सूर्याय नमः' या 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' का जप आप कर सकते हैं। इन मंत्रों का जप किसी एकांत स्थान में बैठकर कम से कम 108 बार आपको करना चाहिए। इन मंत्रों के जप से सूर्य ग्रहण दोष तो दूर होता ही है साथ ही मानसिक शक्ति भी आपको प्राप्त होती है। आपके जीवन में अच्छे बदलाव आने लगते हैं।
- 12 अगस्त की शाम को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना भी आपके लिए शुभ साबित होगा। इस स्तोत्र का पाठ करने से आपकी कुंडली में मौजूद सूर्य ग्रहण दोष का प्रभाव काफी हद तक कम हो सकता है। इसके साथ ही इस स्तोत्र का पाठ करने से सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभावों से भी आप बच सकते हैं। इस स्तोत्र का पाठ घर के ईशान कोण में बैठकर आपको करना चाहिए। स्तोत्र का पाठ करे से पहले अपने पास एक दीपक अवश्य जलाएं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
सूर्य ग्रहण पर मंगल बदलेंगे अपना नक्षत्र, 12 अगस्त से इन 3 राशियों के लिए बनेंगे अचानक धन लाभ के योग!