1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Grahan 2025: 21 सितंबर का सूर्य ग्रहण 3 राशि वालों के जीवन में लाएगा चमत्कारी बदलाव, सोने-चांदी से भर जाएगी झोली

Surya Grahan 2025: 21 सितंबर का सूर्य ग्रहण 3 राशि वालों के जीवन में लाएगा चमत्कारी बदलाव, सोने-चांदी से भर जाएगी झोली

Surya Grahan 2025: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 की रात 11 बजे से शुरू होकर देर रात 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष अनुसार इस ग्रहण से तीन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

surya grahan- India TV Hindi
Image Source : CANVA सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

Surya Grahan 2025: 21 सितंबर 2025 का सूर्य ग्रहण साल का आखिरी ग्रहण होगा। ये ग्रहण आश्विन अमावस्या के दिन कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में लगने जा रहा है। ग्रहण के दौरान सूर्य, चंद्रमा और बुध तीनों ही कन्या राशि में रहेंगे तो वहीं मीन राशि में बैठे शनि देव की उन पर पूर्ण दृष्टि होगी। जानिए ये सूर्य ग्रहण किन राशि वालों की किस्मत बदल देगा।

वृषभ राशि वालों के लिए शुभ है सूर्य ग्रहण: सूर्य ग्रहण का आपकी राशि पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा। आपको अपने जीवन में कई चमत्कारी बदलाव देखने को मिलेंगे। अधूरे कार्य पूरे होंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। बिजनेस में भी तगड़ा मुनाफा होगा।

सिंह राशि वालों की बढ़ेगी इनकम: इस राशि वालों के लिए भी साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शानदार रहेगा। आपकी आय बढ़ेगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। सोने-चांदी की खरीदारी के भी योग बन रहे हैं।

तुला राशि वाले खूब कमाएंगे पैसा: इस राशि वालों के लिए साल का आखिरी सूर्य ग्रहण बेहद शानदार साबित होगा। जीवन में जो भी परेशानियां चल रही हैं वो समाप्त हो जाएंगी। नई भूमि खरीदने के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर समय काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

17 सितंबर को सूर्य का कन्या राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका क्या पड़ेगा असर

इस राशि और नक्षत्र में हुआ है PM Modi का जन्म, शनि देव और भगवान हनुमान की विशेष कृपा पाते हैं ऐसे लोग, देश के लिए रहते हैं समर्पित