1. Hindi News
  2. धर्म
  3. इस राशि और नक्षत्र में हुआ है PM Modi का जन्म, शनि देव और भगवान हनुमान की विशेष कृपा पाते हैं ऐसे लोग, देश के लिए रहते हैं समर्पित

इस राशि और नक्षत्र में हुआ है PM Modi का जन्म, शनि देव और भगवान हनुमान की विशेष कृपा पाते हैं ऐसे लोग, देश के लिए रहते हैं समर्पित

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Sep 17, 2025 09:38 am IST,  Updated : Sep 17, 2025 09:42 am IST

PM Modi Birhday: आज यानी 17 सितंबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है। ज्योतिष अनुसार पीएम मोदी का जन्म वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में हुआ है। इस राशि और नक्षत्र के लोग मेहनती, साहसी, दयालु और धार्मिक स्वभाव के होते हैं।

narendra modi- India TV Hindi
इस राशि और नक्षत्र में हुआ है PM Modi का जन्म Image Source : FACEBOOK

PM Modi Birhday: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 में गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में हुआ था। 2025 में पीएम मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं (PM Modi 75th Birthday)। इस जन्म तिथि के अनुसार PM Modi अनुराधा नक्षत्र और वृश्चिक राशि के जातक हैं (PM Modi Ka Janamdin)। ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस राशि और नक्षत्र के लोग अत्यंत बुद्धिमान, मेहनती, आत्मविश्वास से भरपूर, दयालु और धार्मिक स्वभाव के होते हैं। दूसरों की मदद करने के लिए सदैव तैयार रहते हैं। इन पर शनि देव और हनुमान भगवान की विशेष कृपा मानी जाती है। ऐसे लोग समाज के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने को तैयार रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व में ये चीजें बखूबी देखने को मिलती हैं।

शनि देव और भगवान हनुमान की विशेष कृपा पाते हैं ऐसे लोग

अनुराधा 27 नक्षत्रों में से 17वें नंबर का नक्षत्र होता है और इस नक्षत्र का स्वामी शनि देव को माना गया है। तो वहीं वृश्चिक राशि 12 राशियों में से 8वीं राशि होती है और इस राशि के स्वामी मंगल होते हैं। यही कारण है कि इस राशि और नक्षत्र के लोगों पर शनि देव, मंगल देवता और भगवान हनुमान की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है।

साहसी और निडर होते हैं

मंगल इन्हें साहसी और निडर बनाते हैं। ऐसे लोग जीवन में आने वाली परेशानियों से कभी नहीं घबराते बल्कि उनका डटकर सामना करते हैं और अंत में विजय इनकी ही होती है। शनि के कारण ये लोग मेहनती, संघर्षशील और अनुशासन में रहने वाले होते हैं। ऐसे लोग एक बार जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये कोई भी काम सोच समझकर करते हैं।

समाज के लिए रहते हैं समर्पित

इस राशि और नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों को समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है क्योंकि ये समाज की भलाई के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। यही कारण है कि ये एक अच्छे लीडर साबित होते हैं। ऐसे लोग चुपचाप बिना रुके और बिना थके निरंतर आगे बढ़ते रहते हैं। ये दिखावे से दूर रहते हैं और सादा जीवन जीने में विश्वास रखते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Navratri 2025 Colours List In Hindi: शारदीय नवरात्रि के किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए, देखें नवरात्रि के नौ रंग की लिस्ट यहां

Shardiya Navratri 2025: इस बार 9 की जगह 10 दिन क्यों रहेगा नवरात्रि पर्व, किस तिथि में हुई है वृद्धि, कब मनाई जाएगी दुर्गा नवमी, हर दिन की जानकारी यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।