Surya Grahan Kab Hai: सूर्य ग्रहण 2026 की बात करें तो इस साल 2 सूर्य ग्रहण होने हैं। जिसमें से पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लग चुका है और दूसरा वाला 12 अगस्त को लगेगा। तो क्या 12 अगस्त वाला ही सूर्य ग्रहण सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होने वाला है? तो जवाब है नहीं। अब सवाल ये आता है कि 2027 में कौन सा वाला सूर्य ग्रहण दुर्लभ और एतिहासिक खगोलीय घटना माना जा रहा है - 6 फरवरी वाला सूर्य ग्रहण या फिर 2 अगस्त वाला?
2 अगस्त 2027 को लगेगा सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण
तो आपको बता दें कि 2 अगस्त 2027 को लगने वाला सूर्य ग्रहण सदी का दूसरा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण है। ये पूर्ण सूर्य ग्रहण लगभग 6 मिनट 22 सेकंड तक चलेगा यानी इतनी देर के लिए सूर्य पूरी तरह से चांद से ढक जाएगा। जिससे धरती के कई हिस्सों में दिन में ही घना अंधेरा छा जाएगा। इसके बाद साल 2114 में ही ऐसा ग्रहण देखने को मिलेगा।
क्या भारत में दिखेगा ये सूर्य ग्रहण?
जी हां, 2 अगस्त 2027 वाला सूर्य ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। लेकिन यहां ज्यादातर जगहों पर ये आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में ही नजर आ जाएगा।
21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण कब लगा था?
21वीं सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण 22 जुलाई 2009 को लगा था। इस दौरान धरती के कुछ हिस्सों में 6 मिनट 39 सेकंड के लिए दिन में ही घना अंधेरा छा गया था।
2 अगस्त 2027 का सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखेगा?
11 देशों में ये पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा। इन देशों में ज्यादातर नॉर्थ अफ्रीका और मिडल ईस्ट के देश शामिल हैं। पूर्ण सूर्य ग्रहण स्पेन, ट्यूनिशिया, लिब्या, साउदी अरब, येमेन, जिब्राल्टर, अलजीरिया, मोरक्को, सुडान, मिस्त्र और सोमालिया से दिखेगा तो वहीं आंशिक सूर्य ग्रहण अफ्रीका, यूरोप और दक्षिणी एशिया से नजर आएगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
International Women's Day 2026: इन 3 मूलांक की महिलाएं नहीं होती किसी से कम, मेहनत से बनाती हैं अलग पहचान, हर क्षेत्र में रहती हैं आगे