1. Hindi News
  2. धर्म
  3. International Women's Day 2026: इन 3 मूलांक की महिलाएं नहीं होती किसी से कम, मेहनत से बनाती हैं अलग पहचान, हर क्षेत्र में रहती हैं आगे

International Women's Day 2026: इन 3 मूलांक की महिलाएं नहीं होती किसी से कम, मेहनत से बनाती हैं अलग पहचान, हर क्षेत्र में रहती हैं आगे

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Mar 06, 2026 08:04 am IST,  Updated : Mar 06, 2026 08:04 am IST

International Women's Day 2026: हर साल 8 मार्च को महिलाओं की ताकत, आत्मविश्वास और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस खास अवसर पर हम आपको तीन ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे जिस मूलांक की जुड़ी महिलाएं समाज में अलग पहचान बनाती हैं।

numerology- India TV Hindi
इन मूलांक की महिलाएं नहीं होती किसी से कम Image Source : CANVA

International Women's Day 2026: अंकज्योतिष में तीन ऐसे मूलांक का जिक्र किया गया है जिससे जुड़ी महिलाएं काफी मेहनती होती हैं। ये अपनी बुद्धिमानी और मेहनत के दम पर लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकती हैं। इनके हौसले काफी बुलंद होते हैं। आसानी से हार नहीं मानती हैं। जो ठान लेती हैं वो करके ही दम लेती हैं। हर जगह सफलता के झंडे गाड़ती हैं। जानिए ये किस मूलांक की महिलाएं हैं।

मूलांक 1 की महिलाएं

  1. इस मूलांक की महिलाओं में लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये जहां रहती हैं वहां एक लीडर की भूमिका निभाती हैं।
  2. इनके अंतर आत्मविश्वास की कभी कमी नहीं होती।
  3. इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है। 
  4. ये अच्छी मार्गदर्शन बनती हैं।
  5. ये खुद फैसले लेने वाली होती हैं।
  6. इनके निर्णय हमेशा सही साबित होती हैं।
  7. बिजनेस के क्षेत्र में ये खूब नाम कमाती हैं।

मूलांक 3 की महिलाएं

  1. इस मूलांक की महिलाओं पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहती है। 
  2. ये अत्याधिक बुद्धिमान और मेहनती होती हैं। जिस कारण इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
  3. ये काफी क्रिएटिव भी होती हैं।
  4. समाज में अलग पहचान बनाने वाली होती हैं।
  5. दूसरों की मदद के लिए सदैव तैयार रहती हैं।
  6. कम उम्र में ही सुनहरी सफलता पा लेती हैं।
  7. जीवन में कभी हार नहीं मानती हैं।

मूलांक 8 की महिलाएं

  1. शनि के कारण मूलांक 8 की महिलाएं बेहद मेहनती और कर्मशील होती हैं।
  2. जीवन में चाहे कैसी ही परिस्थिति क्यों न आ जाए ये कभी हार नहीं मानती हैं।
  3. ये दिखावे से दूर रहते हैं और धीरे-धीरे सफलता के शिखर पर पहुंच जाती हैं।
  4. ये काफी धैर्यवान स्वभाव की होती हैं।
  5. समाज में अलग पहचान बनाती हैं। हर क्षेत्र में आगे रहती हैं।
  6. इनके निर्णय हमेशा सही साबित होते हैं।
  7. ये शुरू से ही आत्मनिर्भर होती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shani Asta 2026: मार्च में शनि हो जाएंगे अस्त, साढ़ेसाती और ढैय्या वालों को मिलेगी राहत, 4 राशियों को करियर में मिलेगा बंपर लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।